Bhopal Murder News: दतिया जिले के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में पदस्थ थी महिला, मैरिटल अफेयर रखने वाले प्रेमी ने भी पेड़ पर लटककर फांसी लगाई, पति से हो चुका तलाक, सहेली के साथ प्रेमी के घर आई थी

भोपाल। राजधानी में विवाहेत्तर संबंध के चलते कलह से घिरे एक युवक ने ट्रांसपोर्ट डिर्पाटमेंट की महिला इंस्पेक्टर के सिर पर हथौड़े से कई वार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्याकांड (Bhopal Murder News) को अंजाम देने के बाद युवक ने घर के नजदीक पेड़ पर फांसी भी लगा ली। यह सनसनीखेज वारदात भेापाल शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में 20—21 सितंबर की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें मरने वाले युवक को आरोपी माना गया है।
इस तरह दिया घटना को अंजाम
एसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान (ACP Shailendra Singh Chauhan) के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि मीनाक्षी गोखले (Minakshi Gokhle) दतिया (Datia) जिले में निरीक्षक के पद पर पदस्थ थी। उसकी इंदौर (Indore) में रहने वाले टीचर से परिजनों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था। पति-पत्नी के बीच नहीं बनी और तलाक हो गया। शादी के बाद तीन साल की बेटी भी है। वह मीनाक्षी गोखले के पास ही थी। तलाक की वजह भी उसका प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी (Pawan Kumar Diwedi) था। घटना के वक्त मीनाक्षी और पवन घर की पहली मंजिल पर स्थित बरामदे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद के बाद हथौड़े (Hammer) से सिर पर वार करके हत्या की गई है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शव को घसीटकर आरोपी कमरे के भीतर लेकर आया। उसके बाद बरामदे का दरवाजा बंद करके चला गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण 384/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को पता चला है कि पवन कुमार द्विवेदी इंदौर में पहले कोचिंग सेंटर चलाता था। वह बंद करके अब वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पवन कुमार द्विवेदी अविवाहित हैं और मूलत: सीधी (Sidhi) जिले का रहने वाला है। वह खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) स्थित लेक पर्ल कॉलोनी (Lake Pearl Colony) में केबी चौहान (KB Chauhan) के घर पर किराए से रहता था। चौहान रियल स्टेट कारोबारी हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मीनाक्षी गोखले की हत्या हो चुकी है। वहीं हत्या मामले में संदेही पवन कुमार द्विवेदी है। घटना स्थल पर मौजूद हथौड़े और बरामदे के दरवाजे पर मिले फिंगर प्रिंट की बदौलत दोनों प्रकरणों में एकरुपता लाने का प्रयास किया जा रहा है। हमले के वक्त खून के छींटे पवन के कपड़े पर भी मिले हैं। जिसके संबंध में रिपोर्ट अभी आना बाकी है। प्रथम दृष्टतया हत्या करके आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 42-43/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।