Bhopal News: बाइक सवार तीन युवकों ने जेल मुख्यालय के नजदीक दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। जेल मुख्यालय के नजदीक ऑटो में सवार महिला से उसका बैग छीन लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपी मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक थे। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की मदद से भागने वाले मार्ग के जरिए संदेहियों का पता लगाया जा रहा है।
बच्चों के साथ ऑटो से घर जाते समय हुई घटना
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार ऋतु पिपरसनियां (Ritu Piparsaniya) पत्नी अमर दी पिपरसनियां उम्र 32 साल ई-7 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में रहती हैं। वे अरेरा कॉन्वेंट स्कूल (Arera Convent School) में टीचर हैं। ऋतु पिपरसनियां राजधानी से बाहर गई थी। वह पति अमरदीप पिपरसनियां (Amardeep Piparsaniya) और बच्चे के साथ ऑटो (Auto) एमपी-04-आरबी-0556 में सवार होकर 20 सितंबर की रात लगभग पौने बारह बजे घर जा रहे थे। जब उनका ऑटो जेल मुख्यालय (Jail Headquarters) के नजदीक पहुंचा तो बाइक (Bike) पर सवार तीन लड़के पीछे से आए। उन्होंने महिला के हाथ से पर्स (Purse) छीना और भाग गए। ऑटो चालक ने संदेहियों का काफी दूर तक पीछा भी किया। हैंड बैग में सोने का मंगलसूत्र, चार हजार रुपए, घर-स्कूल की चाबी, मोबाइल समेत अन्य सामान रखा था। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने 21 सितंबर की सुबह इस मामले में झपटमारी का प्रकरण 323/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।