Bhopal News: अरेरा हिल्स थाने के नजदीक मेट्रो कॉरिडोर के कारण संकरे मार्ग में रास्ता नहीं देने पर हुआ विवाद,पहले थार से वैगन आर कार में टक्कर भी मारी

भोपाल। अरेरा हिल्स थाने के नजदीक थार (Thar) में सवार चार व्यक्तियों ने एक युवक को चाकू और लोहे की रॉड से वार करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। विवाद मेट्रो के कारण संकरे हुए मार्ग में साईड नहीं देने की बात को लेकर शुुरु हुआ था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। हमले से पहले आरोपियों ने पीड़ितों की वैगन आर कार में थार से टक्कर भी मारी थी। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है।
साइड ने देने पर धारदार हथियार से किया हमला
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 23—24 नवंबर की की दरमियानी रात लगभग साढ़े तीन बजे हुई। हमले में 26 वर्षीय रितिक मालवीय (Ritik Malviya) पिता मुकेश मालवीय बुरी तरह से जख्मी है। वह अयोध्या बायपास स्थित छत्तीसगढ़ कॉलोनी में रहता है। घटना के वक्त उसके साथ कार में अशरफ और मुज्जमिल भी थे। तीनों प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अशरफ के घर से कार (Car) एमपी-04-डब्ल्यूएफ-3306 में सवार होकर अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) की तरफ जा रहे थे। राजभवन तिराहे से पुलिस नियंत्रण कक्ष की तरफ मुड़ते वक्त टकराने का अहसास हुआ। रितिक मालवीय कार से बाहर निकला तो दो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगे। आरोपियों के पास धारदार हथियार और लोहे की रॉड रखी थी। यह सारे हथियार थार (Thar) एमपी-04-वायव्ही-8281 में रखे थे। कार में मौजूद दोस्तों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और आरोपी धमकाते हुए भाग गए। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 407/26 दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।