Bhopal News: कटारा हिल्स और निशातपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों को नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स और निशातपुरा थाना पुलिस ने की है। आरोपियों के कब्जे से करीब एक किलो गांजा और चार ग्राम से अधिक स्मैक पाऊडर बरामद किया गया है।
चोरी और लूट के मामले में हो चुका है अरेस्ट
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार अजय अहिरवार (Ajay Ahirwar) पिता गंगाराम अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। वह ग्राम झागरिया का रहने वाला है। उसके कब्जे से सवा चार ग्राम से अधिक स्मैक (Smack) पाऊडर मिला। यह पाऊडर उसे तौहीद खान (Tauhid Khan) और अनुज साहू (Anuj Sahu) से खरीदना उसने बताया। जिसकी कीमत पुलिस ने 45 हजार रुपए बताई है। पुलिस ने सप्लायर को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है जो कि अभी फरार चल रहे हैं। इसी तरह कटारा हिल्स पुलिस ने बगरौदा इंडस्ट्रियल एरिया से जितेंद्र पटेल (Jitendra Patel) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार हजार रुपए कीमती डेढ़ सौ ग्राम गांजा (Ganja) मिला है। इसी तरह निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने राजा आदिवासी पिता आजाद आदिवासी को भानपुर (Bhanpur) के पास से दबोचा गया। उसके कब्जे से 712 ग्राम गांजा (Ganja) जब्त किया गया। घटना के वक्त वह अपनी बहन हेमा के पास जा रहा था। राजा आदिवासी (Raja Adiwasi) के खिलाफ मंगलवारा और गौतम नगर थाना पुलिस ने 2023 में चोरी और लूट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। बरामद गांजे की कीमत सात हजार रुपए पुलिस ने बताई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।