Bhopal News: कार और लोडिंग ऑटो के कारण हुए सड़क हादसों में पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसे में दो युवक जख्मी भी है। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर और भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई। दुर्घटना कार और लोडिंग ऑटो चालक की लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने इन मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ढाबे में खाना खाने के जाते समय हुआ हादसा
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट रोड (Airport Road) पर बकरा मार्केट के नजदीक कट पाइंट में कार (Car) एमपी-04-सीजी-6471 के कारण सड़क हादसा हुआ। कार ने बाइक (Bike) सवार शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) निवासी 20 वर्षीय मुजम्मिल, इंद्रा नगर निवासी 24 वर्षीय अयान और इंद्रा नगर टीला जमालपुरा निवासी 20 वर्षीय रजा खान को टक्कर मार दी थी। घटना के वक्त तीनों परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) में स्थित ढ़ाबे में भोजन करने जा रहे थे। दुर्घटना 23—24 नवंबर की रात एक बजे उस वक्त हुई जब कार के चालक ने सड़क पर आए मोड़ पर अचानक वाहन मोड़ दिया। हादसे में जख्मी मुजम्मिल (Muzzammil) की मौत हो गई है। वहीं उसके दो साथी घायल है। पल्सर बाइक मुजम्मिल की थी और वह उसे चला रहा था। पुलिस ने रजा खान (Raza Khan) की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 547/26 दर्ज कर लिया है। इधर, दूसरी सड़क दुर्घटना बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र में स्थित नहरयाई में 23 नवंबर की रात नौ बजे हुई। दुर्घटना में मोपेड सवार 20 वर्षीय नरेंद्र सक्सेना (Narendra Saxena) की मौत हो गई। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद का रहने वाला था। हादसा सड़क पर लापरवाही से खड़े लोडिंग ऑटो चालक के कारण हुआ। पुलिस ने दोनों घटनाओं में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग 114/26 कायम कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।