Bhopal News: चार थानों में चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज , सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोरी

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी भोपाल (Bhopal News) में चोरी के चार मामले सामने आए हैं। जिसमें चोरों ने बैंक कर्मचारी के सूने मकान, दुकान समेत अन्य स्थानों से माल बटोर ले गए। चोरी गए माल में सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल हैं।
वारदात के समय जबलपुर गया हुआ था परिवार
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार सुरभि मोहिनी होम्स (Surabhi Mohini Homes) के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। इसमें रिटायर्ड बैंक आफ बडौदा (BOB) के कर्मचारी 64 वर्षीय राजेंद्र वर्मा (Rajendra Verma) का परिवार रहता है। वे पूरे परिवार के साथ 23 नवंबर को जबलपुर (Jabalpur) गए हुए थे। पुलिस ने बताया सोने—चांदी के जेवरात और नकदी घर से चोरी गए हैं। हालांकि उनकी कीमतों पर पुलिस ने अभी रहस्य बना रखा है। अवधपुरी थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 610/26 दर्ज कर लिया है। इधर, रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस ने भी चोरी का मामला दर्ज किया। घटना ओवरनाइट एक्सप्रेस (Overnight Express) के एस—5 कोच में हुई थी। थाने में शिकायत 56 वर्षीय आलोक जैन (Alok Jain) ने दर्ज कराई है। वे नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रहते हैं। वे इंदौर (Indore) से ट्रेन में सवार हुए थे। उनके बैग (Bag) के भीतर हार, अंगूठी, बाली, चेन, झुमकी, टॉप्स समेत करीब एक लाख रुपए का माल गायब हो गया। वहीं हनुमानगंज (Hanumanganj) पुलिस ने 26 वर्षीय राकेश साहू (Rakesh Sahu) की शिकायत पर चोरी का मामला 650/26 दर्ज किया। वे हबीबगंज (Habibganj) स्थित ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) में रहते हैं। वे जुमेराती बाजार में स्थित जयपाल राजदेव (Jaipal Rajdev) की दुकान गुरुनानक एंड कंपनी (Gurunank And Company) पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से नकदी, तांबे और चांदी के सिक्के चोरी गए हैं।
मोबाइल में घर का माल लूटते हुए देखा

कोलार रोड (Kolar Road) स्थित महाबली नगर (Mahabali Nagar) में चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। चोरी की वारदात होते हुए पीड़ित ने अपने मोबाइल (Mobile) में सीसीटीवी कैमरे में देखा। जिसके बाद शिकायत करने शिर्डीपुरम कॉलोनी (Shirdipuram Colony) निवासी 32 वर्षीय आदित्य पाठक (Aditya Pathak) थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि चचेरा भाई रोहन पाठक (Rohan Pathak) महाबली नगर में रहता है। वह काम से जबलपुर गया हुआ है। उसके घर में चोरी करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। घर से दस हजार रुपए नकदी चोरी होने की पुष्टि हो गई है। कोलार रोड थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 960/26 दर्ज कर लिया है। बाकी अन्य सामान के संबंध में पीड़ित आकर पुलिस को जानकारी देंगे।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।