Bhopal News: दो स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड

Share

Bhopal News: संचालिका को एक सप्ताह पूर्व कर्मचारियों के वे​रिफिकेशन कराने का दिया था नोटिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दो स्पा सेंटर पर भोपाल (Bhopal News) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने छापा मारा। यहां बिना सूचना दिए काम करने वाले कर्मचारियों के मिलने पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

कर्मचारियों का नहीं कराया था वे​रिफिकेशन

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मीनाल (Minal) स्थित नेचुरल स्पा सेंटर (Natural Spa Center) और थाई आरोमा वेलनेस स्पा सेंटर (Thai Aroma Wellness Spa Center) पर यह दबिश 23 नवंबर की रात लगभग आठ बजे दी गई। स्पा सेंटर में मिली महिला मैनेजर ने बताया कि उनके यहां काम करने वाले चार कर्मचारी है। हालांकि उनकी जानकारी थाने को नहीं दी गई थी। स्पा सेंटर की संचालिका साधना सेन (Sadhna Sen) के खिलाफ कार्रवाई की गई। वे गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में रहती हैं। इससे पूर्व दोनों स्पा सेंटरों को पुलिस की तरफ से 16 नवंबर को कर्मचारियों से संबंधित जानकारी अयोध्या नगर थाने में देने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस की तरफ से पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेशों की अवहेलना करने का प्रकरण 588/26 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी का झांसा देकर लिव इन में किया यौन शोषण
Don`t copy text!