Bhopal News: जनाजे में पहुंचे व्यक्ति की पीठ पर चाकू घोंपा

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार एक अन्य फरार की तलाश जारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। गमगीन माहौल के बीच खड़े एक व्यक्ति की पीठ पर चाकू घोंपकर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके में हुई। हमले के पीछे पुरानी रंजिश का कारण सामने आया है। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुरानी रंजिश के चलते किया हमला

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले की यह वारदात 23 नवंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। हमले में 32 वर्षीय फरहान खान (Farhan Khan) बुरी तरह से जख्मी है। वह हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना क्षेत्र के फूटा मकबरा में रहते हैं। वे अपने परिचित के निधन होने का समाचार मिलने पर बाग उमराव दूल्हा में स्थित जनाजे में पहुंचे थे। उसे आदिल उर्फ अद्दू, रेहान खान और मुईन खान ने घेर लिया। तीनों के साथ उसका पुराना विवाद चला आ रहा है। उसी बात को लेकर हाथ-मुक्कों से शुरु हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोपियों ने चाकू (Knife) का एक वार फरहान खान के पीठ पर कर दिया। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। पुलिस ने आदिल उर्फ अद्दू (Adil@Addu) और रेहान खान (Rehan Khan) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी मुईन खान (Mueen Khan) की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 495/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Accident : पन्ना में खाई में गिरी जीप, एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!