Bhopal News: प्रदेश के पूर्व मंत्री के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत

Share

Bhopal News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के वीडियो को बदलकर प्रचारित करने का आरोप

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। भाजपा-कांग्रेस की राजनीति क्राइम ब्रांच के दफ्तर पर पहुंच रही है। एक बार फिर प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (Former Minister PC Sharma) का मामला भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) के दफ्तर में पहुंच गया। मामला उनकी तरफ से सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया वीडियो है। यह वीडियो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (National President Nitin Navin) से जुड़ा है। जिसके संबंध में भाजपा नेताओं का आरोप है कि उसे एआई टूल के जरिए बदला गया है।

पार्टी का आरोप राजनीतिक दुष्प्रचार के उद्देश्य से किया गया वायरल

इस मांग को लेकर प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी (Mahamantri Rahul Kothari) समेत भाजपा (BJP) के कई नेता डीसीपी क्राइम अखिल पटेल (DCP Akhil Patel) के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का मूल वीडियो (Video) भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। भाजपा का आरोप है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को एडिट करके ऐसे वक्तव्य जोड़े जिनसे उनके मूल कथन का अर्थ बदल गया। पार्टी का आरोप है कि यह सब राजनीतिक दुष्प्रचार के उद्देश्य से किया गया, ताकि आम लोगों के बीच भ्रम पैदा हो और भाजपा नेतृत्व की छवि प्रभावित हो। प्रतिनिधिमंडल ने केवल वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति ही नहीं, बल्कि इसे तैयार करने और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फैलाने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। शिकायत में आईटी एक्ट की धारा 66सी, 66डी, 67 और 67ए तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह के कूटरचित वीडियो से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भ्रम तथा अशांति की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें:   MP School Result Delay: तीस घंटे बाद भी परिणाम नहीं हो सके सार्वजनिक

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!