Bhopal News: सुंदर कांड के लिए रोशनी करने तार लगाते वक्त हुआ हादसा,जांच के बाद आयोजक के खिलाफ लापरवाही से काम कराने का प्रकरण दर्ज

भोपाल। बिजली से झुलसकर नाबालिग समेत तीन व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गए। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके का है। इस मामले की जांच बैरसिया थाना पुलिस कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने सुंदर कांड के आयोजक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जबकि हादसे में बचाते वक्त वे भी करंट की चपेट में आकर घायल हुए हैं।
रोशनी का इंतजाम करते समय हुआ था शार्ट सर्किट
बैैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में सर्वाधिक 17 वर्षीय साहिल कुशवाह (Sahil Kushwah) झुलसा है। वह ग्राम बसई का रहने वाला है और गोलू प्रजापति (Golu Prajapati) के डीजे (DJ) पर काम करता है। घटना 22 अगस्त को हुई थी। उस दिन दाल मिल के नजदीक रहने वाले 60 वर्षीय बिहारी साहू (Bihari Sahu) के यहां सुंदर कांड का आयोजन था। इसके लिए उन्होंने डीजे के अलावा रोशनी का इंतजाम करने बोला था। साहिल कुशवाहा उसी काम के लिए उनके घर पर पहुंचा था। बिहारी साहू से बिजली कनेक्शन मांगा तो वे घर के नजदीक कॉलोनी में जा रही तार से कनेक्शन के लिए बोले। उनके कहने पर नाबालिग ने जैसे ही तार फेंका तो शार्ट सर्किट हो गया। जिस कारण नाबालिग झुलस गया। उसे बचाने बिहारी साहू और उनके भाई सुरेश साहू (Suresh Sahu) भी पहुंचे। वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों को बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती कराया गया था। जिसमें बयानों के बाद 30 अक्टूबर को पुलिस ने बिहारी साहू के खिलाफ प्रकरण 654/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।