Bhopal GRP News: एफआईआर में पुलिस ने मुंबई की ट्रेन में हुई घटना बताई,रेलवे पुलिस पहुंची तो वातानुकूलित कोच छोड़कर गायब

भोपाल। रेवांचल एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच के भीतर आरक्षक ने सीट के विवाद पर यात्री के साथ जमकर मारपीट कर दी। भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन, घटना स्थल में ट्रेन मुंबई की दर्शा दी है। आरोप है कि आरक्षक घटना के वक्त नशे की हालत में था।
नशे की हालत में की गाली—गलौच
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) थाना पुलिस के अनुसार घटना वातानुकूलित कोच ए-2 में हुई थी। कोच की बर्थ नंबर 48 सीधी जिले के कोतवाली(Kotwali) थाना क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय अभिनव सिंह परिहार (Abhinav Singh Parihar) को आवंटित थी। वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सतना जिले में जाने के लिए ट्रेन (Train) में सवार हुए थे। उनकी सीट में पुलिस कांस्टेबल योगेश कुमार (Constable Yogesh Kumar) सवार थे। वह नशे की हालत में भी दिखाई दे रहे थे। अभिनव सिंह परिहार ने उनकी सीट बताकर दूसरी जगह पर जाने के लिए बोला तो आरक्षक ने गाली-गलौज शुरु कर दी। ट्रेन में जब हाथापाई चल रही थी तब वह भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) से निकली थी। पीड़ित ने विदिशा (Vidisha) जिले में रेलवे पुलिस बल से मदद मांगी और वह उन्हें लेकर सीट पर पहुंचे तो कांस्टेबल गायब हो गया था। इस संबंध में उन्होंने रीवा जीआरपी (Rewa GRP) थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना भोपाल जंक्शन में होने के कारण केस डायरी भोपाल जीआरपी को भेज दी गई। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का प्रकरण तो दर्ज कर लिया है लेकिन घटना 12125 ट्रेन में दर्शाई है। इस ट्रेन का नाम प्रगति एक्सप्रेस (Pragati Express) है जो कि मुंबई से पुणे के बीच चलती है। इसमें किसी तरह का वातानुकूलित कोच ही नहीं होता है। जबकि घटना 12185 रेवांचल एक्सप्रेस (Rewanchal Express) में हुई थी। पुलिस की तरफ से इस मामले में लिपिकीय त्रुटि बोलकर सफाई दी जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।