Bhopal Murder News: निगरानी में तैनात कर्मचारियों के सवाल-जवाब पर बोला 19 लोग पूछ चुके अब थक गया,तड़पाते हुए ब्लैड से धीरे-धीरे रेंता था गला

भोपाल। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड (Bhopal Murder News) का आरोपी वरुण कुमार एक सप्ताह तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। उसे मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। वहां उसने पूरी रात एक ही करवट में गुजारी। उससे जिस कर्मचारी ने भी बातचीत करने का प्रयास किया तो वह यही बोलता रहा कि 19 लोग एक ही बात पूछ चुके हैं। अब उसे कुछ नहीं बोलना।
घर में रखी ब्लैड से रेंता था गला
वरुण कुमार वाल्मिक (Varun Kumar Valmik) के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ कस्टडी में रहते हुए पुलिस दल पर जानलेवा हमला करने का प्रकरण 575/26 दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह रिटायर्ड अधिकारी राकेश अग्रवाल (Ratired IAS Rakesh Agrawal) के पैर दबाता था तो वह उसे तंज कसते हुए अपशब्द बोलते थे। इसलिए उसे आवेश आया था और वह उन्हें पहले दिन ही सबक सिखाने का इरादा कर चुका था। उसने सबसे पहले घर में रखी ब्लैड (Blade) का इंतजाम किया। घटना वाले दिन 29-30 सितंबर की दरमियानी रात धीरे-धीरे करके रिटायर्ड अधिकारी का गला रेंता था। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी ने गुहार भी लगाई थी। तब वह सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से दिए गए तानो को याद दिलाते हुए धीरे-धीरे गला रेंतकर हत्याकांड को अंजाम देता रहा। आरोपी वरुण वाल्मिक को काफी सुरक्षा व्यवस्था में हमीदिया अस्पताल में रखा गया है। निगरानी के लिए रातीबड़ (Ratibarh) के अलावा, कोहेफिजा (Kohefiza) , पुलिस लाइन समेत अन्य थानों से करीब एक दर्जन पुलिस कर्मचारी बारी-बारी से तैनात किए गए हैं। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी उससे बातचीत करके हत्या की वजह पूछते हैं। इसलिए अब उसने चुप्पी साध ली है और वह एक करवट में रात और दिन गुजार रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।