Bhopal Traffic News: भेल में भीषण ट्रेफिक अवरुद्ध

Share

Bhopal Traffic News: आर्मी डे परेड की सड़क बनाने के कारण बेपटरी हुई व्यवस्थाएं

Bhopal Traffic News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। राजधानी के भेल में स्थित अन्ना नगर से अवधपुरी के बीच करीब चार किलोमीटर मार्ग 04 नवंबर की शाम भीषण यातायात (Bhopal Traffic News) अवरुद्ध होने के चलते लोग परेशान हो गए। तीन से चार किलोमीटर एक सड़क पर वाहन का दबाव होने के कारण यह परिस्थितियां निर्मित हुई। भोपाल ट्रेफिक पुलिस की तरफ से स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस की कोशिश भी नाकाम रही।

आर्मी डे परेड के लिए चल रही है तैयारियां

जानकारी के अनुसार भेल में स्थित सिक्योरिटी लाइन चौराहे से अवधपुरी (Awadhpuri) के बीच बने डिवाइडर को हटाकर इसमें गिट्टी बिछाकर समतलीकरण का काम चल रहा है। यह गिट्टी सड़क पर भी बिखरी हुई है। वहीं डिवाइडर में लगे बिजली के पोल भी हटा देने के कारण यह पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है। इस मार्ग का चयन आर्मी डे परेड (Army Day Parade) के लिए किया गया है। कार्यक्रम को देखते हुए चल रही तैयारियों के कारण एकांगी मार्ग हैं। इसलिए मेट्रो (Metro) निर्माण के चलते परिवर्तित यातायात भी इसी मार्ग में आ रहा है। नतीजतन वाहनों का चार गुना दबाव प्रतिदिन शाम को कार्यालय छूटने पर होता है। भेल का यह क्षेत्र भीषण यातायात अवरुद्ध होने के चलते आम नागरिकों के लिए दूरभर हो गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन प्रणाली व्यवस्था भी ध्वस्त है। वहीं क्षेत्र में ई-रिक्शा के मनमाना किराया लेकर उसमें घंटों सफर करके भेल (BHEL) में रहने वाले रहवासी गंतव्य पर पहुंच पा रहे हैं। अतिरिक्त डीसीपी ट्रेफिक बसंत कौल (DCP Basant Kaul) ने बताया कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। संबंधित विषय पर संज्ञान लेने के लिए भेल के अलावा जिला प्रशासन से संवाद किया जा रहा है। जल्द ही यहां होने वाली समस्या का निदान कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दस दिन पहले जिस युवक ने खाया जहर उसकी अस्पताल से छुट्टी होने के बाद मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Traffic News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!