Bhopal News: राजधानी के ग्रामीण अंचल में दलित नाबालिगों के साथ ज्यादती की तीन घटनाएं

Share

Bhopal News: आरोपी नाबालिग को गर्भपात कराने हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा तो हुआ उजागर मामला,शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से भी ज्यादती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी के चार अलग-अलग थानों में ज्यादती की पांच घटनाओं के मामले में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसमें तीन मामले भोपाल (Bhopal News) के ग्रामीण अंचलों के दो थानों में दर्ज हुए हैं। जबकि दो प्रकरण शहर के दो थानों में दर्ज हुए हैं। ग्रामीण अंचल में बैरसिया थाने में दो प्रकरण दर्ज हुए हैं।

इंस्टाग्राम में वायरल कर दिए वीडियो

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार एक प्रकरण का आरोपी मेघरा कला गांव का रहने वाला विवेक हैं। उसने साढ़े पंद्रह साल की नाबालिग के साथ ज्यादती की है। इसी तरह दूसरे प्रकरण का आरोपी विनय है। वह साढ़े सत्रह साल की नाबालिग के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचा था। यह जानकारी डॉक्टरों ने पुलिस को दी थी। दोनों मामलों में पीड़ित नाबालिग होने के साथ-साथ दलित भी है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ एट्रो सिटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है। इस मामले में बैरसिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी (TI Rambabu Chaudhry) आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ नहीं कर सके हैं। इसी तरह भोपाल देहात क्षेत्र के ही गुनगा (Gunga) थाने में 15 वर्षीय दलित नाबालिग से ज्यादती का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है। आरोपी उसके ही स्कूल में पढ़ने वाला सहपाठी है। आरोपी ने वीडियो (Video) भी बनाया था। उसको वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करने का काम आरोपी कर रहा था। पीड़िता ने विरोध किया तो आपत्तिजनक वीडियो उसने इंस्टाग्राम में वायरल कर दिए थे। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ग्यारहवीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी नाबालिग है इसलिए संप्रेक्षण गृह में उसे भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:   TCI Exclusive: 40 साल से MP पुलिस ढूंढ रही जिसे, वो डकैती का आरोपी UP में कर रहा प्रोफेसरी

विवाहेत्तर संबंध के मामले थाने पहुंचे

इधर, भोपाल शहर के अयोध्या नगर और गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बलात्कार के दो प्रकरण दर्ज किए हैं। अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर प्रकरण 559/26 दर्ज किया। वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी 2024 में छिंदवाड़ा में रहने वाले अचल सिंह (Achal Singh) से पहचान हुई थी। दोनों में मेलजोल के साथ प्रेम संबंध हो गए। युवती का आरोप है कि दिसंबर 2024 में किराये के मकान पर बुलाया और शादी का झांसा देकर रेप किया था। इसके बाद वह उसे अलग-अलग होटलों में भी ले गया, जहां दोनों के बीच संबंध बने। युवती जब भी शादी की बात करती, युवक टाल देता था। करीब छह माह पहले शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवक ने उससे दूरी बना ली। बाद में वह भोपाल छोड़कर राजस्थान चला गया और शादी करने से इनकार कर दिया। इधर, गोविंदपुरा (Govindpura) पुलिस ने 28 वर्षीय शादीशुदा महिला की शिकायत पर ज्यादती का प्रकरण 1019/26  दर्ज किया। वह दो बच्चों की मां है। पति शराब पीने का आदी है और उसे परेशान करता था। इस कारण उससे अलग होकर 22 वर्षीय युवक के संपर्क में आ गई। दोनों शादी से पूर्व से परिचित थे। उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह उसको लेकर 24 अक्टूबर को चला गया। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। एक सप्ताह बाद दोनों वापस लौटे तो महिला ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Sandalwood Smuggling : मध्यप्रदेश में पकड़ाया 8 करोड़ का चंदन, उत्तर प्रदेश जा रही थी खेप

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!