Bhopal Mass Murder: अधिक खून बह जाने से गई थी चार लोगों की जान

Share

Bhopal Mass Murder: शहर और देहात पुलिस में क्षेत्राधिकार को लेकर अभी भी टकराव,जांच पर खड़े हो रहे सवाल, कर्जदारों की स्थिति अभी नहीं हुई साफ

Bhopal Mass Murder:
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। कर्ज के दंश के कारण दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की निर्मम हत्या के मामले में शार्ट पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Mass Murder) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। वहीं हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले नरेंद्र साहू की जांच अभी भी शुरु नहीं हुई। दरअसल, भोपाल शहरीय और भोपाल देहात के बीच एक-दूसरे का मामला बताकर सवाल-जवाब से बचा जा रहा है।

कर्ज् देने वालों का पता लगा रही पुलिस

जानकारी के अनुसार नरेंद्र साहू (Narendra Sahu) पर चढ़े कर्ज और उसे देने वाले लोगों की स्थिति अभी भी साफ नहीं हैं। इधर, परिजनों ने कुछ संदेहियों के बारे में बताया था। जिसके संबंध में पुलिस कपोल बातें बोलकर जांच से संबंधित विषय बताकर बच रही है। हालांकि डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) ने बताया कि जिन चार लोगों की हत्या हुई है उनकी शार्ट पीएम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में अत्याधिक रक्तस्त्राव होने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस सिर्फ हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) में आत्महत्या करने वाले नरेंद्र साहू के मामले में जांच करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उसका मोबाइल (Mobile) और अन्य सामग्री वहां मिली है। वहीं भोपाल देहात पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे (SP Pankaj Pandey) ने बताया कि ऐसा नहीं हैं। हत्या का घटना स्थल छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी (Malikhedi) इलाके का है। फिर भी सुखी सेवनिया थाने में 05 नवंबर को जाकर जो भी स्थिति होगी उसको बता देंगे। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र साहू ने 01—02 नवंबर की दरमियानी रात पूरे परिवार को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाया। इसके बाद 02 नवंबर की सुबह मां 50 वर्षीय सरस्वती साहू (Saraswati Sahu), 28 वर्षीय पत्नी सोमलता साहू (Somlata Sahu), नौ वर्षीय बेटी कीर्ति साहू (Kirti Sahu) और पांच वर्षीय कुश साहू (Kush Sahu) की चाकू (Knife) से गला रेंतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मकान में ताला लगाकर वह सुखी सेवनिया स्थित चोपड़ा कला गांव में रेलवे पटरी (Railway Track) पर लेट गया था। आत्महत्या से पूर्व उसने बहनोई दीपक साहू (Deepak Sahu) को फोन करके घर जाने के लिए बोला था। दीपक साहू घर पहुंचा तो मकान में ताला लटका मिला था। पुलिस को प्राथमिक जांच में नरेंद्र साहू के करीब 40 लाख रुपए में कर्ज से परेशान होने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में किसान जख्मी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Mass Murder
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!