Bhopal News: अवैध हथियार के साथ दो व्यक्ति हुए अरेस्ट

Share

Bhopal News: शौक के लिए पिस्टल रखना एडवोकेट को महंगा पड़ा,पांच मैगजीन के अलावा सात जिंदा कारतूस भी बरामद

Bhopal News
हनुमानगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस ने चार पिस्टल और एक देशी कट्टे के साथ दो व्यक्तियों को भोपाल (Bhopal News) शहर की हनुमानगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक अधिवक्ता के पेशे से जुड़े हैं। जबकि दूसरा व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी करता है। आरोपियों के कब्जे से पांच मैगजीन और सात जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

शौक के लिए रखी थी पिस्टल

इस संबंध में डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता (DCP Ayush Gupta) की तरफ से जानकारी दी गई कि सिंधी कॉलोनी चौराहे पर अवैध पिस्टल (Pistol) लेकर घुमता मिला। उसके पास से दो पिस्टल,दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले। उसकी पहचान तलैया (Tallaiya) निवासी 32 वर्षीय फरमान मोहम्मद (Farman Mohammed) के रूप में हुई। वह एडवोकेट भी हैं। फरमान मोहम्मद ने बताया कि उसने करीब दो लाख रुपये में वह पिस्टल खरीदी थी। उसे शौक के लिए अपने पास रखा था। पिस्टल ऐशबाग (Aishbag) निवासी 49 वर्षीय अतीक उर्फ बबलू(Ateeq@Bablu)  के माध्यम से ली गई थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया। उसके कब्जे से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। वह अवैध हथियारों की तस्करी का काम करता है। पुलिस ने आर्मस एक्ट का प्रकरण 613/26 दर्ज कर लिया है।

अवैध शराब के साथ भिड़े तो जनता ने पुलिस बुलाई

शाहपुरा (Shahpura) इलाके में 04 नवंबर को एक थार (Thar) में सवार व्यक्ति की हाथापाई हो गई। यह नजारा देखकर वहां पहुंची भीड़ ने पाया कि थार के भीतर अवैध शराब (Illegal Liquor) रखी हुई है। जिसके बाद शाहपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया। थार का चालक मंजीत सेन (Manjeet Sen) है। जबकि जिसके साथ हाथापाई हुई थी वह जीत निसोदे (Jeet Nisode) है। मंजीत सेन जिस थार से आया था वह राहुल मीणा (Rahul Meena) के नाम पर है। थार में काले कांच और बिना नंबर होने के चलते थार मालिक के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस को थार के भीतर से 28 क्वार्टर शराब की बोतल मिली थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निशातपुरा स्थित फिजा कॉलोनी में संपत्ति विवाद को लेकर परिवार ने किया हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज औरयू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!