Bhopal News: ठेले को उड़ाने के बाद दो वाहनों से टकराई बस

Share

Bhopal News: सड़क किनारे खड़ी कार का अचानक गेट खुलने से टकराई शिक्षिका

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हुए। जिसमें महिला शिक्षक समेत दो व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी है। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा और गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ठेले के अलावा मोपेड को मारी टक्कर

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय इमरत लाल माली (Imrat Lal Mali) भरत नगर सब्जी फॉर्म के पास रहते हैं। वे सब्जी का ठेला लगाने 04 नवंबर की शाम सात बजे जा रहे थे। जव वे दाना पानी लक्ष्मण नगर (Laxman Nagar) के पास पहुंचे तो बारह नंबर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस (Bus) एमपी-04-डब्ल्यूजी-8722 के चालक ने टक्कर मार दी। ठेला बुरी तरह से चकनाचूर हो गया और वे जख्मी हो गए। इसके अलावा उसी बस ने सड़क किनारे खड़े दो मोपेड (Moped) एमपी-04-एसएम-1116 और एमपी-40-एमसी-5283 को भी टक्कर मार दी। जिस कारण वह दोनों भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। भीड़ ने बस और चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। इधर, दूसरी दुर्घटना गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित गणेश मंदिर तिराहा के पास हुई। हादसे में सीमा कुशवाह (Seema Kushwah) पति रणवीर सिंह कुशवाह उम्र 46 साल जख्मी है। वे लालघाटी स्थित ओम शिव नगर (Om Shiv Nagar) मं रहती हैं और गांधी नगर स्थित सरकारी स्कूल में टीचर है। वे अपनी मोपेड पर थी और स्कूल की तरफ जा रही थी। तभी इनोवा कार (Car) एमपी-07-जेडब्ल्यू-9048 के चालक ने अचानक ड्रायविंग सीट वाला गेट खोल दिया। मोपेड कार के गेट से टकराने के बाद वह गिरने से बुरी तरह से जख्मी है। उन्हें हलालपुर स्थित आरएम अस्पताल (RM Hospital) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: इंस्टाग्राम में मोबाइल देखकर खरीदने जालसाज को कर दिया भुगतान

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!