Bhopal Murder News: जीवन और मौत से जूझ रहा पति अस्पताल में अभी भी भर्ती, पत्नी के चरित्र पर करता था शक

भोपाल। कुल्हाड़ी मारकर किए गए जानलेवा हमले में जख्मी महिला ने दम तोड़ दिया। यह घटना छह दिन पहले भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के कोलार रोड इलाके में हुई थी। जिसमें पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज है। चरित्र संदेह पर उठाए गए इस जानलेवा हमले के बाद पति ने अपना भी गला ब्लैड से काट लिया था। वह भी अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है।
सिर पर मारी थी कुल्हाड़ी
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना 22—23 अक्टूबर की दरमियानी रात अब्बास नगर (Abbas Nagar) में हुई थी। हमले में 38 वर्षीय किरण कंछिया (Kiran Kanchiya) बुरी तरह से जख्मी थी। उसे सोते वक्त पति रमेश कन्नोज (Ramesh Kannoj) ने एक—एक करके तीन बार सिर पर कुल्हाड़ी (Axe) मारी थी। पति ड्रायवरी का काम करता था। उसके शादी के बाद चार बच्चे भी है। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 16 साल है। उसने ही 23 अक्टूबर की सुबह छह बजे माता—पिता को बेसुध हालत में पाया था। पिता दूसरे कमरे में सोफे के पास मिला था। उसने ब्लैड (Blade) से गला काटा था। पुलिस को शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात पता चली थी। पति रमेश कन्नोज वाहन चलाने का काम करता था। लेकिन, कुछ महीना पूर्व दुर्घटना के कारण उसका काम भी छूट गया था। इसलिए पत्नी घरों में जाकर काम करती थी। कोलार रोड थाना प्रभारी संजय सोनी (TI Sanjay Soni) ने बताया कि किरण कंछिया की मौत 29 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे हो गई है। पुलिस की तरफ से पूर्व में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में धारा बढ़ाई जाएगी। इस मामले का आरोपी भी गंभीर है और अभी तक होश में नहीं आया है। कोलार रोड थाना पुलिस ने मर्ग 77/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।