Bhopal Loot News: डेयरी संचालक को लूटने वाले दो आरोपी हुए अरेस्ट

Share

Bhopal Loot News: चाकू के वार लगने से हुआ था जख्मी, चोरी की बाइक भी हुई बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डेयरी संचालक को चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के स्टेशन बजरिया इलाके की है। आरोपियों के कब्जे से छुरा के अलावा बरामद मोटर साइकिल चोरी की गई थी।

दूध बेचकर लौटते समय चाकू अड़ाकर लूटा

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार करारिया निवासी आलोक यादव (Alok Yadav) ने 11 अक्टूबर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। वे अयोध्या बायपास से दूध बेचकर लौट रहे थे। कोच फैक्ट्री की वंदे भारत परियोजना के पास सुनसान जंगल वाले रास्ते पर चार युवकों ने उन्हें रोक लिया था। उनसे छुरा (Knife) दिखाकर पर्स (Purse) छीनने की कोशिश की। जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया था। पैर और उंगली में उन्हें चोट भी आई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) निवासी इमरान खान (Imran Khan) और ऐशबाग (Aishbag) निवासी अर्शलान (Arshlan) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल बाइक (Bike) निशातपुरा थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल और हमला करने में इस्तेमाल तलवारनुमा छुरा जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इससे पहले भी इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग समेत दो को चाकू मारकर जख्मी किया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!