Bhopal News: डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लापरवाही के मामले में होगी जांच

भोपाल। वेल्डिंग मशीन से एक व्यक्ति को करंट लग गया। इसके बाद वह पैदल चलकर अपने साथियों के पास आया। घटना बताने के बाद वह बेसुध होकर गिर गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है जिसमें लापरवाही को लेकर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
वेल्डिंग मशीन का तार लपेटते समय लगा करंट
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना जेके रोड स्थित निर्माणाधीन टीन शेड में हुई थी। हादसे में 20 वर्षीय आकाश प्रजापति पिता तख्त सिंह प्रजापति को करंट लगा था। वह बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना क्षेत्र के कोकता गांव का रहने वाला था। वह राजेश के साथ फेब्रिकेशन का काम करता था। घटना उस वक्त हुई जब आकाश प्रजापति (Akash Prajapati) वेल्डिंग मशीन का तार लपेट रहा था। वह दौड़कर बाहर भागा और अपने साथियों को करंट लगने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह बेसुध होकर गिर गया। डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 92/26 कायम कर लिया है। घटना स्थल की जांच एफएसएल से भी कराई गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।