Bhopal News: पति और उसकी एक महिला मित्र पर पुलिस को शक,शव पीएम के लिए भेजा, रिपोर्ट मिलने का इंतजार

भोपाल। लापता महिला की चार दिन बाद खंडहरनुमा मकान के भीतर लाश मिली है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने हत्या की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है। इस मामले में पति और उसकी गर्ल फ्रेेंड पर शक है। पुलिस ने आधा दर्जन संदेहियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पति ने दर्ज् कराई थी गुमशुदगी
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार शव की पहचान राखी रैकवार पति मोनू रैकवार उम्र 28 साल के रुप में हुई है। वह गोरे गांव में सोनू चंदेल (Sonu Chandel) के मकान में रहती थी। राखी रैकवार (Rakhi Raikwar) 23 अगस्त से मिसिंग थी। उसका शव 27 अगस्त की सुबह दुर्गंध आने पर मिला। उसकी गुमशुदगी 24 अगस्त को पति मोनू रैकवार (Monu Raikwar) ने दर्ज कराई थी। शादी के बाद उसे तीन बच्चे भी है। शादी लगभग 12 साल पहले नाबालिग अवस्था में हुई है। राखी रैकवार का मायका नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले का है। जबकि पति सागर (Sagar) जिले के बीना का है। दोनों की शादी परिजनों की सहमति से हुई थी। शव सड़ने के कारण बहुत बुरी अवस्था में मिला है। पुलिस ने जिस मकान के भीतर लाश मिली है उसे फोरेंसिक जांच के लिए निगरानी में रखा गया है। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग 57/26 कायम कर लिया है।
पुलिस को इस बात पर शक है
प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोनू रैकवार छह महीना पूर्व एक महिला के साथ ज्यादा संपर्क में था। उसका घर आना-जाना भी हो गया था। जिस कारण पारिवारिक कलह वाली बात सामने आई है। इसके अलावा वह जिस दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा था उसने पुलिस को गुमराह भी किया। उसने बताया था कि पत्नी घर से पैसा लेकर भाग गई है। जबकि बच्चों से हुई बातचीत में ऐसा कुछ नहीं पाया गया। पति निर्माण कार्य में टाईल्स लगाने का काम करता है। वह रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाय थाने में देरी होने की बात बोलकर निकल गया था। पुलिस को पत्नी का नंबर मालूम था। उस नंबर पर फोन लगाया तो फिर गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस को शक है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। लेकिन, उसे आरोपों से पूर्व शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।