Bhopal Bribe News: भारत संचार निगम लिमिटेड के दो अफसर घूस लेते पकड़ाए

Share

Bhopal Bribe News: सीबीआई की टीम ने की कार्रवाई, दो राज्यों में चल रही छानबीन

Bhopal Bribe News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। सीबीआई (CBI) की टीम ने दो वरिष्ठ इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठेकेदार के बिल भुगतान के बदले में रिश्वत (Bhopal Bribe News) मांग रहे थे। इस मामले में सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद रिश्वत लेते हुए दबोचा।

कार्य के बिल भुगतान को लेकर मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार आरोपी विद्युत शाखा (Electrical Wing) के चीफ इंजीनियर और सुपरीटेंडेंट इलेक्ट्रिकल मैकेनिक है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 75-75 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। यह रिश्वत जबलपुर (Jabalpur) की एक कंपनी के किए गए कार्य के बिल भुगतान को लेकर मांगी जा रही थी। कंपनी ने करीब चौदह तरीके काम किए थे। जिसके प्रत्येक बिल भुगतान के लिए दो लाख रुपए न देने पर बिल अटकाया जा रहा था। आरोपियों के भोपाल के अलावा लखनऊ और कानपुर में स्थित आवास में भी जाकर सीबीआई (CBI) की तरफ से छानबीन की गई है। रिश्वत (Bribe)  लेने से पूर्व आरोपियों को दबोचने के लिए रिकॉर्डिंग भी की गई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Bribe News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MCU Scam : माखनलाल विवि के पूर्व कुलपति बीके कुठियाला फरार, संपत्ति होगी कुर्क
Don`t copy text!