Bhopal News: उत्तर प्रदेश से बुलाकर राजधानी में खपाई जा रही थी नशीली दवा

Share

Bhopal News: पुलिस के हत्थे लगा एक गिरोह, दो तरह के दर्जनों इंजेक्शन बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। उत्तर प्रदेश से नशीली दवा बुलाकर उसे खपाने वाले एक गिरोह का भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा पुलिस ने खुलासा किया है। उसके कब्जे से नशे के काम में आने वाले इंजेक्शन भारी मात्रा में मिले हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य व्यक्तियों के बारे में पुलिस को पता चला है। अभी उनके नाम उजागर नहीं किए गए हैं।

अलग—अलग तरह के मिले इंजेक्शन

भोपाल पुलिस की तरफ से नशे के खिलाफ 27 अक्टूबर से अभियान चलाया गया है। यह एक पखवाड़े 10 नवंबर तक चलेगा। मुहिम के पहले ही दिन निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस को सटीक सूचना मिली। जिसके बाद द्वारका नगर (Dwarka Nagar)  निवासी 20 वर्षीय प्रेम शर्मा (Prem Sharma) को भानपुरा (Bhanpur) रोड पर दबोचा गया। वह किसी को नशे के इंजेक्शन देने आया था। उसे न्यू जेल रोड स्थित सी-साइट रेस्टोरेंट (C-Site Restaurant) के पास से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी प्रेम शर्मा के पास से दो अलग-अलग पन्नियों में इंजेक्शन (Injection) मिले। इनमें 146 ब्यूप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड (Buprenorphine Hydrochloride) और 146 फेनिरामाइन मैलेट (Pheniramine maleate) के इंजेक्शन शामिल हैं। जब्त इंजेक्शनों की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार, ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन रखने के संबंध में आरोपी वैध पंजीयन कराना होता है। आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी की मदद से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उरई से इंजेक्शन मंगवाता था। वह एक बार में करीब 100 से 150 इंजेक्शन लाता था और उन्हें 50 प्रतिशत तक मुनाफे पर बेचता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों तरह के इंजेक्शनों का संयोजन नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता था। आरोपी प्रेम शर्मा शाहजहांनाबाद(Shahjahanabad)  थाने में लूट और स्टेशन बजरिया थाने में मारपीट के मामले में पहले गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग को तीन भाईयों ने पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!