Bhopal News: हिंदू महिला लव जिहाद का आरोप लगाकर टीटी नगर पहुंची कुछ देर बाद कर लिया सुलह

भोपाल। होटल के कमरे में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर यह घटना की थी। इधर, टीटी नगर थाने में बुधवार शाम एक हिंदू महिला पहुंची। वह मुस्लिम युवक के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी। उसका कहना था कि आरोपी उससे शादी नहीं कर रहा है। हालांकि कुछ देर बाद वह सुलह करके वापस थाने से निकल गई।
शादी का वादा कर किया शारीरिक शोषण
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 34 साल है। उसकी एक साल पहले आरोपी असद से पहचान हुई थी। आरोप है कि असद ने उससे शादी करने की बात कही और इसी भरोसे पर उसे मिलने गोल्डन पैलेस होटल (Golden Palace Hotel) बुलाया। वहां उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसका लगातार शोषण करता रहा। इस दौरान कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला ने पुलिस को बातया कि कुछ दिन पहले असद ने अपना मोबाइल (Mobile) फोन बंद कर लिया। उससे संपर्क नहीं हो पाने और कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया। मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत 169/26 दर्ज कराई। इधर, टीटी नगर (TT Nagar) थाने में 28 अक्टूबर की शाम एक महिला मुस्लिम व्यक्ति के साथ थाने पहुंची। उसका आरोप था कि आरोपी ने रोशन बनकर उससे दोस्ती की थी। जबकि उसका असली नाम सगीर है। यह पता चलने पर विरोध किया तो मारपीट करने लगा। पुलिस को मामले में पेंच नजर आया। जिस कारण पुलिस ने रोशन उर्फ असद को बुलाया। इसके बाद महिला और उसके बीच हुई बातचीत के बाद वह बिना कार्रवाई कराए थाने से चली गई। पुलिस का कहना था कि मामला लव जिहाद (love Jihad) का नहीं हैं। जिसमें महिला कोई सबूत ही पेश नहीं कर सकी। वहीं जिसके खिलाफ वह आरोप लगा रही थी वह उससे शादी करना चाहता था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, MP Woman Crime, MP Rape News, Bhopal Rape Case, Mangalwara Rape Case, Mangalwara Golden Palace Hotel, Bhopal Crime News, Bhopal Latest News, Bhopal Breaking News, Bhopal Hindi Khabar, Bhopal Hindi Samachar, Bhopal Hindi News, Bhopal Crime News In Hindi, MP Hindi Khabar, MP Hindi News, MP Crime News, Madhya Pradesh Crime News, MP News, भोपाल की न्यूज, भोपाल की ताजा न्यूज, लेटेस्ट भोपाल न्यूज, भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,