Bhopal News: रिसोर्ट मालिक और मैनेजर जुआ प्रकरण में बन सकते हैं आरोपी

Share

Bhopal News: नगर निगम से संपत्ति कर भुगतान संबंधित जानकारी पुलिस ने मांगी,जुआ अड्डा चलाने मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के कस्तूरी गार्डन के संचालक और मैनेजर को जुआ प्रकरण में सह अभियुक्त बनाने की तैयारी भोपाल (Bhopal News)  शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने शुरु कर दी है। इस मामले में दो दिन पूर्व थाने के प्रभारी सुनील दुबे को भी सस्पेंड किया गया है। उन्हें अधिकारियों ने रिसोर्ट मालिक और उसके मैनेजर को बचाने के आरोपों में निलंबित किया है।

रिसोर्ट के वास्तविक मालिक का पता लगा रही पुलिस

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 23 अक्टूबर की रात को हुई थी। छापामार कार्रवाई एसआई कुशलेंद्र सिंह बघेल (SI Kushlendra Singh Baghel) के नेतृत्व में हुई थी। यहां से पुलिस ने सौलह आरोपियों को दबोचा था। आरोपियों के कब्जे से 70 से अधिक प्लास्टिक टोकन मिले थे। इसके अलावा तेरह ताश पत्तों की गड्डियां भी बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो दर्जन मोबाइल (Mobile) भी जब्त किए थे। पुलिस ने नकदी 11100 रुपए बरामद की थी। यह अड्डा कस्तूरी गार्डन (Kasturi Garden) में बने रिसोर्ट के भीतर चल रहा था। जिसके संचालक जगदीश ठाकुर उर्फ जेडी (Jagdish Thakur@JD) हैं। इस मामले में उनकी संदिग्ध भूमिका सामने आई है। एसीपी उमराव सिंह (ACP Umrao Singh) ने बताया कि रिसोर्ट के वास्तविक मालिक कौन है यह पता लगाने भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) से संपत्ति कर भुगतान से संबंधित जानकारी मांगी जा रही है। जिसके बाद पूर्व में दर्ज प्रकरण में आरोपियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि जुआरियों को दिया जा रहा प्लास्टिक का टोकन गार्डन का मैनेजर उपलब्ध करा रहा था। इसके अलावा पुलिस आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल की भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: नाबालिग से हुआ बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!