Bhopal News: सेंडल वुड होटल के कमरे में चल रहा था जुआ

Share

Bhopal News: तीन होटल कारोबारी समेत दस व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज,आरोपियों के कब्जे से छह लाख, 44 हजार 820 रुपए जब्त,11 मोबाइल, दो कार और तीन दो पहिया वाहन भी जब्त

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के सेंडल वुड होटल में छापा मारकर सात जुआरियों से छह लाख, 44 हजार, 620 रुपए के साथ उन्हें रंगे हाथों पुलिस ने दबोचा है। यह मामल भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। इस मामले में होटल संचालक साझेदारों और प्रबंधक को भी आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार सात आरोपियों में भी शहर के दो होटलों के संचालक शामिल हैं।

इन्हें बनाया गया है आरोपी

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले सात जुआरियों (Gamblers) समेत दस व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बी सेक्टर अन्ना नगर गोविन्द्रपुरा (Govindpura) निवासी एस.गोविन्द (S,Govind) पिता शिलवन उम्र 23 साल, मीनाल (Minal) निवासी विकास जैन (Vikas Jain) पिता स्व श्री विपिन कुमरा जैन उम्र 38 साल, अशोका गार्डन (Ashoka Garden)  स्थित चाणक्यपुरी निवासी प्रतीक राजोरिया (Prateek Rajoriya) पिता स्व. श्री दीपक राजोरिया उम्र 35 साल, इंद्रपुरी (Indrapuri) ए-सेक्टर निवासी सिध्दार्थ अग्रवाल (Siddarth Agrawal) पिता नरेन्द्र अग्रवाल उम्र 40 साल, सागर लेक व्यू अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) निवासी अजय राज सिंह (Ajay Raj Singh) पिता स्व. मर्दन सिंह हरसाना उम्र 35 साल, पिपलानी (Piplani) स्थित कल्पना नगर (Kalpna Nagar) निवासी रवि राय (Ravi rai) पिता पीके राय उम्र 37 साल, गोविंदपुरा अन्ना नगर निवासी फैजल खान (Faizal Khan) पिता अन्नू खान उम्र 24 साल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धार्थ अग्रवाल की इंद्रपुरी में काकुल होटल (Kakul Hotel) हैं। इसी तरह गिरफ्तार प्रतीक राजोरिया की भी मीनाल गेट के सामने डीके राजोरिया फैमिली रेस्टोरेंट (DK Rajoria Family Restaurant) नाम से होटल है। पुलिस ने इन सात के अलावा सेंडल वुड होटल (Sandalwood Hote) के मालिक यादवेंद्र सिंह (Yadvendra Singh) और रोशन पांडे (Roshan Pandey) को भी आरोपी बनाया है। इसमें रोशन पांडे की अभी गिरफ्तारी होना बाकी है। इसके अलावा होटल के मैनेजर 25 वर्षीय आकाश मगरे (Akash Magre) को भी आरोपी बनाया गया है। वह कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में रहता है। पुलिस को जांच में पता चला कि होटल संचालक यादवेंद्र सिंह और रोशन पांडे इस जुए के अड्डे को योजनाबद्ध तरीके से चला रहे थे। होटल के कमरे से एक लाख, 43 हजार रुपए से ज्यादा की रकम मिली थी। वही यादवेंद्र सिंह जुआरियों को रकम उधार भी देता था। उसकी कार की डिग्गी से पुलिस ने चार लाख, 93 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी रवि राय की बलेनो कार (Bolero Car) भी जब्त की है। उसमें भी पुलिस को 8800 रुपए नकद मिले हैं। पुलिस ने जुआरियों की एक बूलेट और मोपेड को भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महादेव जैसा रूद्र डायमंड एप का खुलासा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!