Bhopal News: नाबालिग बालिकाओं को जुलूस की शक्ल में ले जाना महंगा पड़ा

Share

Bhopal Cop News: नाबालिग बालिकाओं को जुलूस की शक्ल में ले जाना महंगा पड़ा बाल कल्याण समिति ने सीसीटीवी  फुटेज देखकर थाना प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण, एसीपी बोले हमारे पास कोई नोटिस ही नहीं पहुंचा

Bhopal News
छोला मंदिर थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नाबालिग बालिकाओं को जुलूस की शक्ल में थाने ले जाना भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस को महंगा पड़ गया। उन्हें चार घंटे तक थाने के भीतर बैठाकर भी रखा गया। इस मामले में पांच सदस्यीय बाल कल्याण समिति ने सीसीटीवी फुटेज देखकर थाना प्रभारी से सफाई मांग ली है। हालांकि एसीपी शशांक जैन ने इन आरोपों की जानकारी होने से इंकार कर दिया है।

नाबालिगों को जुूलूस की शक्ल में ले जाया गया

जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति (Bal Kalyan Samiti) के समक्ष 28 अक्टूबर को शिकायत हुई थी। यह शिकायत सीसीटीवी फुटेज के साथ की गई थी। इसके बाद समिति के अध्यक्ष डॉक्टर धनीराम सिंह पवार(Dr Dhaniram Singh Pawar) , समिति सदस्य मेखला श्रीवास्तव, वर्षा मीणा, तारा विश्वकर्मा और अलंकार जैन (Alankar Jain) ने उसी दिन नोटिस जारी किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नाबालिगों को चार घंटे तक थाने में पुलिस की तरफ से डराने और धमकाने का काम किया गया। समिति की तरफ से कार्रवाई करके उन्हें सूचित कराने का आदेश दिया गया है। जांच में एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों फंसे हैं। इन्हें सीसीटीवी में नाबालिगों को जुूलूस की शक्ल में ले जाते हुए देखा गया है। इस मामले को लेकर एसीपी शशांक जैन (ACP Shashank Jain) ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला या नोटिस संज्ञान में नहीं आया है। आरोप यदि सत्य है तो मामले की जांच करके रिपोर्ट जरुर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Harassment Case: डॉक्टर को बच्चे के साथ कमरे में बंद कर देता था पति

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!