Bhopal News: करवाचौथ का व्रत रखने बोलकर सोई विवाहिता ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: तीन महीने से अवसाद में रहने के चलते चल रहा था उपचार, पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया इलाके का है। इस घटना से एक दिन पहले वह बच्चों से करवा चौथ का व्रत रखने का बोलकर सोई थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला तीन महीने से अवसाद में चल रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

अवसाद के इलाज के मिले पर्चें

बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी जमुलिया कला गांव में 29 अक्टूबर की सुबह सात बजे पुलिस को मिली थी। शव की पहचान 42 वर्षीय अनिता मैथिल (Anita Methil) के रुप में हुई है। उसके पति मोहन मैथिल (Mohan Methil) किसानी करते हैं। उनकी तीन बेटी और एक बेटा भी है। महिला को उसके बच्चों ने फंदे पर लटका पाया था। बिलखिरिया पुलिस ने मर्ग 72/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में अवसाद में रहने और उपचार की बात सामने आई है। पुलिस ने उन पर्चों को जांच में शामिल किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: शिकायत करने पर भड़के किराएदार
Don`t copy text!