Bhopal Gun Shot: पुलिस उपायुक्त बोले आरोपी की गिरफ्तारी पहला लक्ष्य, वारदात में शामिल दूसरे संदेही की भी पहचान हुई

भोपाल। राजधानी में एक-एक करके चार हवाई फायर करने के मामले में कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है। यह मामला भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के कजलीखेड़ा इलाके का है। हालांकि पुलिस उपायुक्त जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला का कहना है कि अभी फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी उनका लक्ष्य हैं। इस मामले में एक दिन पूर्व कजलीखेड़ा थाना प्रभारी पल्लवी पांडे और उप निरीक्षक महेश मांझी को लाइन हाजिर किया गया है।
दोनों गुटों के बीच कई साल से है पुरानी रंजिश
जानकारी के अनुसार आरोपी जीतू यादव (Jeetu Yadav) के साथ घटना वाले दिन गणपत उर्फ अजय बोरदे (Ganpat@Ajay Borde) था। दोनों हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। जीतू यादव अवैध गैस रिफलिंग का काम करता है। उसके जिलाबदर आदेश के बाद उसके गुर्गे यह काम देख रहे थे। वह जिस गैस एजेंसी की मदद से अवैध गैस रिफलिंग का काम करता है वहां पांच दिन पहले खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी। उस वक्त अजय बैरागी (Ajay Bairagi) भी पहुंचा था। अजय बैरागी अवैध शराब बेचने का काम करता है। जिस दिन खाद्य विभाग ने छापा मारा उस दिन अजय बैरागी भी पहुंचा था। इसलिए जीतू यादव को शक था कि उसकी ही शिकायत पर खाद्य विभाग (Food Department) ने छापा मारा है। इस कारण उसके ही घर के सामने जीतू यादव ने हवाई फायर (Gun Fire) किया था। अजय बैरागी और उसके दो चाचा राहुल बैरागी (Rahul Bairagi) और लक्ष्मण बैरागी भी (Laxman Bairagi) कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाने की निगरानी सूची में शामिल है। इन दोनों गुटों के बीच कई साल से पुरानी रंजिश चली आ रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जीतू यादव हत्या के प्रयास के मामले में फरारी महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक में काटने गया था। उस वक्त हबीबगंज इलाके के एक कुख्यात जुआरी ने इस काम में उसकी मदद की थी। उसका ससुराल वहां पर हैं। बदमाशों की निगरानी और सूचना संकलन का काम करने वाले पुलिस कर्मचारी संतोष यादव (Santosh Yadav) और दौलत मल (Daulat Mal) को ताजा घटना की भनक भी नहीं लग सकी। दोनों कोलार रोड और कजलीखेड़ा थाने में सूचना संकलन का काम करते हैं। अजय बैरागी जिस दिन धमकाने पहुंचा था तब उसके पास पिस्टल (Pistol) भी देखी गई थी। इधर, इन तथ्यों को लेकर डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) ने बताया कि फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की विवेचना होगी। अभी बदमाशों के साथ मुलाकात या फिर बातचीत को लेकर उनके पास कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।
तलवार से केक काटना महंगा पड़ा
इधर, कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो (Video) के आधार पर आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें आरोपी सर्वधर्म सी-सेक्टर निवासी विशाल पाठक (Vishal Pathak) है। उसका जन्म दिन 21 अगस्त को था। जिसके लिए किड्स कैंपस स्कूल (Kids Campus School) के सामने मंच बनाकर भारी मात्रा में केक (Cake) रखा गया था। उसे काटने के लिए तलवार (Sword) का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाया गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।