Bhopal News: प्रोफेसर के घर ताला चटकाकर लाखों रुपए का माल समेटा

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात और बाइक भी उठा ले गए चोर, मकान मालिक के घर चोरी गए सामान का विवरण सामने आना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रोफेसर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। वे पूरे परिवार के साथ इंदौर गए हुए थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। उनके मकान के ग्राउंड फ्लोर में मालिक का भी निजी आवास है। उसको भी चोरों ने निशाना बनाया है। बदमाश दोनों मकानों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत बाइक उठाकर फरार हैं।

गैलरी में रखी बाइक भी उठा ले गए चोर

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार जय सिंह पवार (Jai Singh Pawar) पिता गोविंद सिंह पवार उम्र 36 साल मेेंडोरी रोड पर नीलम परिसर (Neelam Parisar) में रहते हैं। वे सिकंदराबाद (Sikandarabad) में स्थित सिस्टेक कॉलेज (Systec College) में प्रोफेसर हैं। मकान मालिक रघुनाथ साठौडे (Raghunath Sathode) हैं जो कभी-कभी भूतल में स्थित कमरे में आते-जाते हैं। जय सिंह पवार 1 अगस्त को मकान में ताला लगाकर इंदौर (Indore) चले गए थे। वहां से 05 अगस्त की सुबह वापस लौटे तो उनके मकान के अलावा मकान मालिक के घर लगे ताले टूटे मिले। घर के भीतर से सोने-चांदी के जेवरात के अलावा गैलरी में रखी बाइक (Bike) को भी चोर उठा ले गए। रातीबड़ थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 335/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी चोरी गई संपत्ति की सूची पीड़ित परिवार ने नहीं दी है। जिस कारण संपत्ति की मूल कीमत अभी पता नहीं चल सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति ने पता पूछा फिर हुआ आगबबूला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!