Bhopal Loot News: दोस्त ने ही मुखबिरी करके रची लूट की साजिश

Share

Bhopal Loot News: निरीक्षक समेत डेढ़ दर्जन कर्मचारियों ने हर एक घंटे में 21 सीसीटीवी फुटेज देखकर लुटेरों तक पहुंची पुलिस, देहात क्षेत्र में एक हजार सीसीटीवी फुटेज की संख्या बताकर विवादों में फंसी पुलिस, मोबाइल टॉवर के पीएसटीएन कॉल से सामने आई सच्चाई

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में कारोबारी के साथ हुई 17 लाख, 90 हजार रुपए की लूट का खुलासा हो गया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी इलाके में हुई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए कारोबारी के ही दोस्त ने लुटेरों से मुखबिरी की थी। यह बात मोबाइल टॉवर के पीएसटीएन कॉल की जांच से सामने आ गई। इधर, पुलिस ने देहात क्षेत्र में एक हजार सीसीटीवी फुटेज देखने का दावा किया है। इस संख्या ने उसे विवादों में डाल दिया है।

पुलिस को ऐसे मिला था सुराग

घात लगाकर हुई लूट का यह मामला 17 नवंबर की सुबह लगभग छह बजे हुआ था। थाने में शिकायत मुबीन पिता शरीफ उम्र 36 साल ने दर्ज कराई थी। वे निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र के देवकी नगर (Devki Nagar) में रहते हैं। वे बकरों (Goat) का खरीदकर हैदराबाद और चैन्नई में बेचने का काम करते हैं। इसी सिलसिले में वे बकरा खरीदने राजगढ़ (Rajgarh) में स्थित पशु बाजार जा रहे थे। आरोपी दो बाइक (Bike) पर सवार थे। जिन्होंने उनके पिट्ठू बैग (Bag) को छीन लिया था। उसके भीतर 17 लाख, 90 हजार रुपए मिले थे। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया और मोबाइल टॉवर के पीएसटीएन को खंगाला। इसमें पता चला कि मुबीन (Mubeen) का करीबी दोस्त वारदात में शामिल है। वह ही लुटेरों को रकम लेकर आने-जाने की जानकारी मोबाइल (Mobile) पर दे रहा था। लूट के इस संगीन मामले को पुलिस ने चौबीस घंटे तक छुपाकर रखा। वह गुपचुप बदमाशों को पकड़ने में जुटी रही।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक के साथ मारपीट

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

ईटखेड़ी (Ithkhedi) पुलिस ने इस मामले में बाफना कॉलोनी हनुमानगंज (Hanumanganj) निवासी आरोपी 27 वर्षीय मोहम्मद इकबाल पिता इरफान, शाहजहांनाबाद स्थित ईदगाह हिल्स निवासी 32 वर्षीय आरिफ बाबा पिता भूरा खान, मूलत: विदिशा जिले में रहने वाले फिलहाल टीला जमालपुरा के कांग्रेस नगर निवासी 29 वर्षीय तनवीर खान पिता अनवर खान, टीला जमालपुरा के कांग्रेस नगर निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम पिता मोहम्मद मुश्ताक और टीला जमालपुरा निवासी 38 वर्षीय अरशद बब्बा पिता मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ थानों में दर्जनों प्रकरण दर्ज है। अरशद बब्बा (Arshad Babba) कुख्यात बदमाश है और उसके खिलाफ 41 प्रकरण दर्ज है। उसने एक पखवाड़े पहले ही घर में घुसकर जानलेवा हमला भी किया था। आरोपी अरशद बब्बा लूट के बाद राजस्थान (Rajasthan) के कोटा शहर में भाग गया था। वहां जागर उसने लूट की रकम से कपड़े भी खरीद लिए थे। इसी तरह आरिफ बाबा (Arif Baba) के खिलाफ सौलह प्रकरण थानों में दर्ज है। वहीं मोहम्मद इकबाल (Mohammed Iqbal) 11 प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है। जबकि तनवीर के खिलाफ चार और मोहम्मद इब्राहिम (Mohammed Ibrahim) के खिलाफ दो मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई रकम में से 13 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने लूट की रकम में से 40 हजार रुपये के कपड़े खरीद लिए थे। इसके अलावा पुलिस ने वारदात के लिए इस्तेमाल दो बाइक और मदद पहुंचाने पीछे चल रही हुंडई क्रेटा कार (Hyundai Creta ar) भी जब्त की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: रिश्तेदार ने बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़

पहले घटना छुपा रहे थे जब सवाल पूछे तो कोई जवाब नहीं

Bhopal Loot News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इस मामले में पुलिस अधीक्षक देहात पंकज कुमार पांडे (SP Pankaj Pandey) ने खुलासा किया है। घटना की जानकारी भोपाल देहात पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक से भी छुपाई थी। यह जानकारी अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय को भेजी जाती है। उसमें भी मामला गायब था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई थी। इनमें डेढ़ दर्जन उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक कर्मचारी शामिल थे। जिन्होंने एक हजार सीसीटीवी कैमरे चौबीस घंटे तक खंगाले। भोपाल देहात क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के सवाल पर प्रश्न खड़े होने लगे। यह देख पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा बताई जाने लगी। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 30 हजार रुपए का ईनाम देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!