Bhopal News: अंधे मोड़ पर ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना,बंसल अस्पताल में भर्ती

भोपाल। तेज रफ्तार कॉलेज बस की टक्कर से सब इंस्पेक्टर बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसा पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के पास हुआ। भोपाल (Bhopal News) शहर की चूनाभट्टी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना की वजह कॉलेज बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई है। घायल सब इंस्पेक्टर को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कॉलेज बस ने सामने से मारी टक्कर
चूनाभट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाने में पदस्थ एसआई अफसार खान (SI Afsar Khan) आकृति ईको सिटी (Eco City) कॉलोनी में रहते हैं। वे 18 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे अपनी वैन्यू कार (Car) से नेहरू नगर (Nehru Nagar) की तरफ जा रहे थे। वे चूना भट्टी चौराहे से जब पंडित खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय (Pandit Khushi Lal Ayurved Hospital) पर पहुंचे तो वहां छात्रों को हॉस्टल छोड़ने नेहरू नगर की ओर जा रही कॉलेज की बस (College Bus) ने सामने से टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बंसल अस्पताल(Bansal Hospital) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना के बाद कॉलेज बस को मौके पर ही खड़ा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बस के ब्रेक फेल हो गए थे। हादसे की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। चूनाभट्टी थाना पुलिस प्रकरण 479/26 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।