Bhopal Cyber Fraud: डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Share

Bhopal Ctber Fraud: पंद्रह हजार रुपए का लोन लेकर नर्मदापुरम रोड के एक बड़े अस्पताल के डॉक्टर सायबर जालसाजों के साजिश में फंसे

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के नर्मदापुरम में स्थित एक डॉक्टर सायबर जालसाजों की साजिश में फंस गए। उन्होंने मोबाइल एप के जरिए सिर्फ पंद्रह हजार रुपए का लोन लिया था। लेकिन, अश्लील वीडियो वायरल करने के कारण सदमे में पौने दो लाख रुपए जालसाजों को दे बैठे। घटना की केस डायरी भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के मिसरोद थाना में भोपाल सायबर क्राइम की जांच के बाद पहुंची है। पुलिस ने उन खातों को फ्रीज कराया है जिसमें रकम ट्रांसफर हो गई थी।

अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर को भेजा

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर की उम्र 34 साल है और वे शादीशुदा है। वे मूलत: विंध्य क्षेत्र के रहने वाले हैं और अभी मिसरोद की एक कॉलोनी में रहते हैं। एक एक प्रायवेट अस्पताल में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पंद्रह हजार रुपए का उन्होंने लोन लिया था। जिसका भुगतान वे समय पर कर चुके हैं। उन्हें दो महीने बाद लोन की बकाया राशि का भुगतान करने का बोलकर कई मैसेज आने लगे। उन्होंने पहले मैसेज भेजने वालों से आपत्ति जताते हुए विरोध जताया। इसके बाद वह संदेश को नजर अंदाज करने लगे। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें फंसाने के लिए डॉक्टर की तस्वीर का इस्तेमाल करके अश्लील वीडियो (Video) बनाकर उन्हें भेज दिया। वह बिलकुल ऐसा लग रहा था जैसे रियल वीडियो हो। इस कारण वे घबरा गए। यहां से वे बदनामी के चक्कर में न फंसने के लिए अलग-अलग किस्त में एक लाख, 79 हजार रुपए का भुगतान जालसाजों के कहने पर कर दिया। इसके बावजूद भी अड़ीबाजी का सिलसिला नहीं थमा तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। मिसरोद थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 827/26 दर्ज करके उन खातों का पता लगाना शुरु कर दिया है जिसमें पैसा ट्रांसफर हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग समेत तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!