Bhopal Murder News: दो साल पहले हो चुकी हत्या का लिया बदला , चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रही रंजिश के चलते एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) देहात के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसके परिवार ने भी आरोपियों के रिश्तेदार की दो साल पहले हत्या कर दी थी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
आरोपी समझौते के लिए बना रहे थे दबाव
नजीराबाद (Najirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना शुक्ला गांव में हुई। यहां रहने वाले 55 वर्षीय धूर सिंह गुर्जर (Dhoor Singh Gurjar) किसानी करते हैं। उनका पूर्व सरपंच गनपत सिंह गुर्जर (Ganpat Singh Gurjar) के परिवार से रंजिश चली आ रही है। दोनों परिवारों के बीच सरकारी जमीन को लेकर कब्जे का विवाद है। इसी विवाद के चलते पूर्व सरंपच के परिवार के एक सदस्य की हत्या हो चुकी है। इस मामले मेें धूर सिंह गुर्जर के परिवार के 16 सदस्य अभी जेल में बंद हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी इसी मामले में समझौते के लिए भी दबाव बना रहे थे। घटना उस वक्त हुई जब धूर सिंह गुर्जर बेटे जसवंत गुर्जर (Jaswant Gurjar) के साथ खेत में पानी देने जा रहे थे। आधी रात हरिनारायण, बलराम, राजू और रवि ने मिलकर कुल्हाड़ी, हंसियां और डंडों से प्रहार कर दिया। पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले में जान बचाकर बेटा घर पहुंच गया। सुबह तक पिता जब नहीं लौटे तो वह परिवार के साथ उन्हें तलाशने निकला। पुलिस ने वारदात करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पीएम पुलिस सुरक्षा के बीच में कराया गया और अंत्येष्टि के वक्त भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नजीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग 47/26 कायम कर लिया है। नजीराबाद थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण 302/26 दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।