Bhopal News: नहीं मिला पुलिस को सुसाइड नोट, परिजनों ने बताई यह कहानी

भोपाल। बीमारी से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, परिजनों ने बीमारी की वजह को लेकर परेशान होने की बात पुलिस को बताई है।
टीबी रोग के मिले पर्चे
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित गुप्ता कॉलोनी (Gupta Colony) में 19 नवंबर की सुबह हुई। पुलिस को फंदे पर लटका हुआ 45 वर्षीय राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) का शव मिला। वह पहले जयपुर में वाहन चलाने का करता था। उसे टीबी की गंभीर बीमारी हो गई थी। जिस कारण वह घर में रहते हुए इलाज करा रहा था। उसने 18 नवंबर की रात भोजन किया था। पुलिस को टीबी रोग से संबंधित पर्चे भी परिजनों ने दिखाएं हैं। पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगें।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।