Bhopal News: बाइक सवार आरोपियों ने एयर कंडीशनर के आऊटर चोरी कर ले गए

भोपाल। सीआईएसएफ (CISF) में तैनात महिला हवलदार के घर चोरों ने धावा बोला। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके में हुई है। आरोपी मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके संदिग्धों का पता लगाने सीसीटीवी खंगालने का काम शुरु कर दिया है।
रात में आई तोड़फोड़ की आवाज
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार कविता तावड़े पति सुनील पोकड़े उम्र 36 साल सिक्योरिटी लाइन में रहती हैं। वे सीआईएसएफ (CISF) में हवलदार हैं। उनकी ड्यूटी भेल (BHEL) की सुरक्षा में रहती है। कविता तावड़े (Kavita Tawde) के घर एसी लगा है। उन्हें 4-5 अगस्त की दरमियानी रात तीन बजे तोड़फोड़ की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो दो युवक बाइक (Bike) से भाग रहे थे। वहीं एसी (AC) में लगा आऊटर उखड़ा हुआ था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 25 हजार रुपए बताई है। इस मामले में 5 अगस्त की सुबह गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 693/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।