MP Corrupt Officer: दो दशक से अस्थायी भृत्य के पद पर नियमित करने के बदले मांगी 50 हजार की घूस

सीधी/भोपाल। प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त एक अस्थाई कर्मचारी को विभाग में नियमित करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत (MP Corrupt Officer) मांग रहे थे। इस संबंध में शिकायत रीवा ईओडब्ल्यू पुलिस अधीक्षक से हुई थी। जिसमें ईओडब्ल्यू (Rewa EOW)की तरफ से प्राथमिक विवेचना में यह आरोप सत्यापित पाए गए।
एसीपी सीधी जिला के पतूलिखी स्थित बालक छात्रावास के अधीक्षक के जरिए काम करने के बदले रकम लेने जा रहे थे। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ वॉइस रिकॉर्डिंग से लेकर तमाम अन्य सबूत भी जुटा लिए हैं।
नियमित करने के ऐवज में मांगी 50 हजार की रकम
जानकारी के अनुसार जिला सीधी (Sidhi) के बहरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डढिंया के रहने वाले सुरेश प्रसाद द्विवेदी (Suresh Prasad Diwedi) जनजाति कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) में भृत्य के पद पर थे। वह विभाग में अस्थाई कर्मचारी हैं। उनकी सेवाएं 1995 से 2016 तक विभाग में रही। जनवरी 2024 में उन्होंने विभाग में नियमित कर्मचारी होने के लिए कई बार आवेदन दिए। यह आवेदन उन्होंने जनजाति कार्य विभाग सीधी जिले में पदस्थ एसीपी कमलेश कुमार पांडे (ACP Kamlesh Kumar Pandey) और शासकीय आदिवासी बालक छात्रावास (Government Tribal Boys’ Hostel) पतूलखी के एसपी रामदरश द्विवेदी (SP Ramdarah Diwedi) को भी दिए थे। उन्होंने कई बार नियमित होने के लिए आवेदन दिया थाम इन्हीं आवेदन देने के दौरान रामदरश द्विवेदी ने उन्हें झांसा दिया। आरोपी रामदरश द्विवेदी ने उनसे कहा कि वे उसे नियमित कर देंगे। ऐसा करने के लिए सहायक आयुक्त कमलेश कुमार पांडे को 50 हजार रुपये की रकम देना होगी। यह रकम देने के लिए उसे विवश किया गया। इसकी शिकायत सुरेश प्रसाद द्विवेदी ने रीवा ईओडब्ल्यू (Rewa EOW) पुलिस अधीक्षक से की गई। जिसकी जांच बैठाने के अधीक्षक ने आदेश दिए थे। सुरेश प्रसाद द्विवेदी के जरिए कॉल रिकॉर्डिंग की गई। आरोप प्रमाणित होने से पूर्व कमलेश कुमार पांडे से सुरेश प्रसाद द्विवेदी ने चर्चा भी की। उन्होंने फोन पर बातचीत करते हुए रामदरश द्विवेदी को 50 हजार रुपये की रकम देने बोला। उन्होंने यकीन दिलाया कि इस रकम को देने के बाद उसे नियमित करने से संबंधित पत्राचार कर देंगे। सेवा में आने के बाद जो वेतन मिलेगा उसमें से आधी रकम दोनों को देना होगी। यह बातचीत रिकॉर्ड होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत और पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।