Bhopal Cyber Fraud: तीन किस्त में निकाल लिए 99 हजार रुपए, क्रेडिट कार्ड के ओटीपी आने पर फर्जीवाड़े का पता चला

भोपाल। एमपी स्कूल एजुकेशन बोर्ड के एक रिटायर्ड अधिकारी के साथ सायबर फ्रॉड हुआ है। इस संबंध में शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद केस डायरी भेापाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के हबीबगंज थाने को भेजी गई। आरोपियों ने तीन किस्त में 99 हजार रुपए निकाल लिए। यह मामला तब उजागर हुआ जब उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए ओटीपी मोबाइल पर आने लगे।
तीन किश्तों में निकाली रकम
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय अनिल कुमार झारिया (Anil Kumar Jhariya) पिता हरप्रसाद झारिया रिटायर्ड अधिकारी हैं और अभी रविशंकर नगर (Ravi Shankar Nagar) में रहते हैं। उनके खाते से 22 जुलाई को तीन किस्त में रकम निकली। उनके पास जब आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की तरफ से ओटीपी आने लगे तो जालसाजी की जानकारी लगी। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में मदद मांगने के बाद खाते को लॉक कराया। पुलिस ने उन खातों को फ्रीज करा दिया है जिसमें पैसा ट्रांसफर हुआ था। हबीबगंज थाना पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण दर्ज करके आरोपियों के संबंध में पड़ताल के लिए बैंक खातों की जानकारी मांगी हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।