Bhopal News: हादसे में भारी नुकसान, रात को हुई घटना के कारण भारी जनहानि होने से बची

भोपाल। तेज रफ्तार क्रेटा कार सड़क किनारे दो ऑटो को उड़ाते हुए दुकान में घुस गई। यह भीषण दुर्घटना भेापाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके में 04—05 अगस्त की दरमियानी रात हुई थी। रात को हुई दुर्घटना के कारण किसी तरह के जनहानि के समाचार नहीं हैं।
दुकान के बाहर लगा पिल्लर भी टूटा
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हादसा लालघाटी (Lalghati) चौराहे पर हुआ। यहां जय माता दी नाम से रेस्टोरेंट (Jai Mata Di Restaurant) हैं। इस रेस्टोरेंट के मालिक रघुवीर यादव (Raghuveer Yadav) पिता स्वर्गीय बदामीलाल यादव उम्र 50 साल हैं। वे एयरपोर्ट रोड (Airport Road) स्थित सिंगारचोली में रहते हैं। सड़क किनारे खड़े ऑटो (Auto) एमपी-04-आरबी-4809 एवं एक अन्य ऑटो को उड़ाते हुए कार (Car) सीधे दुकान में घुस गई। धमाके की आवाज के साथ लोग निकलकर बाहर आए तो क्रेटा कार एमपी-04-ईसी-8046 का चालक उससे निकलकर भाग गया। कार एयरपोर्ट रोड की तरफ से वीआईपी रोड की तरफ जा रही थी। यहां हल्का शॉर्प मोड़ होने के कारण क्रेटा कार का चालक वाहन में संतुलन नहीं रख सका। दुकान में टक्कर लगने के कारण उसके भीतर पूरा सामान तबाह हो गया है। सड़क दुर्घटना रात ढ़ाई बजे हुई थी। दुकान के बाहर पिल्लर लगा था वह भी उसमें टूट गया है। पुलिस दुकान और ऑटो में हुए नुकसान का आकलन कर रही है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्रकरण 572/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।