Bhopal News: कोर्ट में लंबित मार्ग के विवाद को लेकर संघर्ष

Share

Bhopal News: प्रोफेसर और आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी के गुट थाने पहुंचे,पुलिस ने कार्रवाई की बजाय अहस्तक्षेप का बताया मामला

Bhopal News
परवलिया सड़क थाना, जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। दो गुट 12 जुलाई को भोपाल देहात क्षेत्र के परवलिया सड़क में आमने-सामने हो गए। एक गुट सेना से रिटायर्ड अधिकारियों का था। जबकि दूसरा पक्ष भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान से जुड़े प्रोफेसरों का था। विवाद की वजह सार्वजनिक मार्ग (Bhopal News) का इस्तेमाल को बताया जा रहा है। यह सड़क का मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार करते हुए अहस्तक्षेप योग्य मामला बताकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया।

यह है पूरा मामला जिसकी वजह से विवाद बढ़ गया

जानकारी के अनुसार इंदौर बायपास पर रक्षा विहार कॉलोनी (Raksha Vihar Colony) हैं। इसमें अधिकांश घर आर्मी से रिटायर्ड अधिकारियों के हैं। इस कॉलोनी का निकासी जिस मार्ग में हैं वह विवादित हैं। दरअसल, वहां एक निजी कॉलोनी हैं। निजी कॉलोनी में अधिकांश आईसर के प्रोफेसर, कर्मचारी रहते हैं। विवाद ने इतना तूल लिया कि संवाद के दौरान नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जिसमें आईसर (IISER) के प्रोफेसर विनीत कुमार शर्मा (Professor Vineet Kumar Sharma) के कपड़े भी फट गए थे। वहीं दूसरी तरफ से आर्मी (Army) से रिटायर्ड अधिकारी राममोहन सिंह सेंगर (Ram Mohan Singh Sengar) थे। दोनों पक्षों के कई लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर अपनी बात रखने के लिए भारी बवाल किया। इस दौरान थाने में काफी देर तक विवाद जैसी स्थिति बनी रही। रक्षा विहार कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि कॉलोनी से सटी निजी कॉलोनी विकसित करने विवादित रास्ते को चौड़ा किया गया था। वह स्थायी मार्ग नहीं हैं। इस कारण न्यायालय में अपील लगाई गई है। इसके बावजूद विवादित सड़क पर लगाए जा रहे निषेधाज्ञा सूचना को लगाते वक्त रोका गया। उसे लगाया गया तो कुछ देर बाद राममोहन सिंह सेंगर उनके बेटे, रिश्तेदारों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे हटाने का काम किया। विवाद बढ़ने पर प्राध्यापक विनीत शर्मा के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। बीच-बचाव करने पहुंचे रिटायर्ड कमांडर अरविंद शुक्ला (Commander Arvind Shukla), पूर्व विंग कमांडर मनीष मिश्रा (Commander Manish Mishra) सहित अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस का कहना है कि हमने एनसीआर की कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रहे हैं कोई अपराध पाया जाएगा तो प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में चोरी का प्रयास

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!