Bhopal Traffic News: ट्रैफिक डायवर्जन से बिफरे एडवोकेट एसीपी से भिड़े

Share

Bhopal Traffic News: जहांगीराबाद थाना निरीक्षक ने बेरहमी से पीटा तो हुआ बवाल, अदालत चौराहा चक्काजाम, अधिवक्ता के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज, अधिवक्ताओं की नाराजगी के बाद पुलिस उपायुक्त ने निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को किया सस्पेंड, अधिवक्ताओं की मांग एफआईआर दर्ज करे पुलिस

Bhopal Traffic News
भोपाल यातायात पुलिस—फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी में ट्रैफिक डायवर्जन से बिफरे एक अधिवक्ता और पुलिस कर्मचारियों के बीच जमकर बवाल हो गया। यह पूरा मामला भोपाल (Bhopal Traffic News) शहर के जहांगीराबाद थाने पहुंचा तो इंस्पेक्टर राजन अहिरवार (Rajan Ahirwar) ने एडवोकेट को कूल्हों के नीचे डंडों से पीट-पीटकर शरीर को लाल-नीला कर दिया। इसके बाद दर्जनों अधिवक्ताओं ने जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना घेर लिया। इस पूरी कलह में जहांगीराबाद थाने में अधिवक्ता के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया। यह पता चलने पर अधिवक्ता नाराज हो गए और उन्होंने 23 सितंबर को कोर्ट में पूरा काम ही ठप्प करके चौराहे पर धरना दे दिया। मामले में बढ़ते तूल को देखते हुए डीसीपी जोन-1 अखिल पटेल ने जहांगीराबाद के निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबन करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि इस आदेश से अधिवक्ता सहमत नहीं थे।

ट्रेफिक डायवर्जन बना विवाद का कारण

जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को डोल ग्यारस के अवसर पर चल समारोह निकाला जाता है। पुलिस मुख्यालय के नजदीक खटलापुरा घाट (Khatlapura Ghat) में छोटी झांकियां पहुंचती है। इसलिए मुख्यालय से ऑफिसर्स मेस के बीच चलने वाले ट्रेफिक (Traffic) को परिवर्तित मार्ग से गुजारा जा रहा था। तभी वहां पर लाल रंग की कार (Car) एमपी-04-जेडएल-3133 पर सवार अधिवक्ता राकेश रावल (Advocate Rakesh Rawal)  पहुंच गए। उन्हें कार ले जाने से रोका गया तो वहां यातायात थाने के कांस्टेबल हरिओम वर्मा (Hariom Verma) के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आरोप है कि 22 सितंबर की रात लगभग आठ बजे उन्होंने पहले आरक्षक को वर्दी उतारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की थी। इसके बाद वहां पर एसीपी ट्रेफिक अजय बाजपेयी (ACP Ajay Vajpai) ने पहुंचकर हस्तक्षेप करना चाहा तो अधिवक्ता राकेश रावल उग्र हो गए। इस संपूर्ण घटनाक्रम का वीडियो (Video) सोशल मीडिया में 23 सितंबर की सुबह वायरल हुआ। अधिवक्ता को जहांगीराबाद थाने में पहुंचाया गया। वहां उनके साथ थाना प्रभारी राजन अहिरवार (TI Rajan Ahirwar) ने जमकर मारपीट कर दी। यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने साथियों को पहुंचाई तो रात 11 बजे के बाद थाने का घेराव शुरु हो गया। वहां पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र रावत (Devendra Rawat) समेत तीन दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। राकेश रावल ने थाने में ही अधिवक्ताओं को उनके साथ की गई बर्बर मारपीट के निशान दिखाए। तीन-चार घंटे चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद सभी लोग चले गए। बुधवार सुबह अधिवक्ताओं ने जिला अदालत में पुलिस के प्रवेश पर रोक लगा दिया। थानों की तरफ से आने वाले मुंशियों को रोका जाने लगा। अधिवक्ताओं की मांग थी कि राजन अहिरवार समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया जाए। मौके पर पुलिस मुख्यालय से एडिशनल एसपी उमेश तिवारी (ADCP Umesh Tiwari) को हस्तक्षेप के लिए बुलाया गया। दरअसल, वे लंबे समय भोपाल में सहायक पुलिस आयुक्त रहे हैं। कुछ सप्ताह पूर्व ही उनका तबादला पुलिस मुख्यालय में हुआ है। अधिवक्ताओं ने उनकी भी बातें नहीं मानी। इसके बाद गुप्तचर शाखा से सहायक पुलिस आयुक्त राकेश बघेल (ACP Rakesh Baghel) को अधिवक्ताओं को समझाईश देने भेजा गया। लेकिन, नाराज अधिवक्ताओं ने उनके ही सामने नारेबाजी करते हुए वापसी का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान उनके सरकारी वाहन को पकड़कर झंझोड़ा भी गया। चौराहे पर डटै अधिवक्ताओं के कारण एमपी नगर, जहांगीराबाद, मंत्रालय, अरेरा हिल्स में यातायात अव्यवस्था निर्मित हो गई। कई जगह यातायात बाधित होने के चलते नागरिकों को समस्या उत्पन्न हुईं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फॉर्म हाउस में बेहोशी की दवा पिलाकर ज्यादती 

दस दिन के भीतर में तीन निरीक्षक समेत 11 निलंबित

Bhopal Traffic News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

अधिवक्ताओं के आक्रोश को थामने के लिए राजन सिंह अहिरवार, आरक्षक यश लखेरा (Yash Lakhera) और रामस्वरुप को निलंबित करके पुलिस लाइन में संबंद्ध कर दिया गया। जहांगीराबाद थाने की कमान अपराध शाखा में पदस्थ हरिकिशन लोहिया (Harikishan Lohiya) को सौंप दी गई। उन्हें तुरंत कुर्सी संभालने के भी आदेश हुए। हालांकि उससे पहले बुधवार सुबह दस बजे से अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर के भीतर ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी थी। राजधानी में जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन अहिरवार से पूर्व दो अन्य निरीक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। हालांकि पूर्व के दो निरीक्षकों प्रभात गौड़ (Prabhat Gaud) और शिल्पा कौरव (Shilpa Kaurav) के निलंबन की वजह जुए के अड्डे चलने की भनक नहीं होना थी। कोतवाली थाने के बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर (ASI Rakesh Gurjar)  और माइक्रो बीट प्रभारी हवलदार नरेंद्र तिवारी (HC Narendra Tiwari) को भी निलंबित किया गया। इसी तरह 14 सितंबर को स्टेशन बजरिया निरीक्षक शिल्पा कौरव, बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सूर्यवंशी द्विवेदी और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक प्रेमशंकर चौरे (Prem Shankar Chaurey) को निलंबित किया गया था। स्टेशन बजरिया में रुसी खान (Rusi Khan) का जुए का अड्डा चल रहा था। कार्रवाई क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की तरफ से की गई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Traffic News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक से उतरकर तड़पा, फिर हो गई मौत
Don`t copy text!