Bhopal Murder News: प्रेम त्रिकोण से परेशान पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

Share

Bhopal Murder News: घर में बेसुध मिलने का बताकर एम्स अस्पताल लेकर पहुंचा था, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज किया गया प्रकरण

Bhopal Murder News
File Image

भोपाल। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेय के चलते एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। यह मामला भेपाल (Bhopal Murder News) शहर के गोविंदपुरा इलाके का है। इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद सामने आया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पीएम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से 21 सितंबर को एक महिला के मौत होने की जानकारी आई थी। मामले की जांच करने उस दिन हवलदार धीरज राठौर (HC Dheeraj Rathore) पहुंचे थे। महिला के शव की पहचान रेणु कुशवाहा पति योगेश कुशवाहा उम्र 33 साल के रुप में हुई। वह बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani)  में रहती थी। उसकी शादी के बाद दो बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा बारह साल का है जो घटना वाले दिन स्कूल गया हुआ था। छोटा बेटा घर के बाहर खेल रहा था। यह जानकारी पुलिस को योगेश कुशवाहा (Yogesh Kushwah) ने दी थी। उसने बताया कि वह मजदूरी करके घर लौटा तो पत्नी रेणु कुशवाहा (Renu Kushwah) बेसुध मिली थी। इधर, पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस की जांच एसआई रुपा मिश्रा (SI Roopa Mishra) को दी गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रेणु कुशवाहा के एक व्यक्ति के साथ मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) था। वह उसके पास रहने के लिए सात साल पूर्व चली भी गई थी। लगभग दो सप्ताह बाद वह घर वापस लौट आई थी। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दंपति के बीच घरेलू कलह कई बार हो चुकी थी। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 41/26 जांच के बाद 22 सितंबर की रात हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!