Bhopal Cyber Fraud: छह व्यक्तियों के खाते से निकले साढ़े चार लाख रुपए की रकम

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपा शहर के छह थानों में सायबर फ्रॉड के छह मामले दर्ज किए गए हैं। यह सभी मामले पहले भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) के पास जांच में थे। जिसमें उन खातों को फ्रीज किया गया है जिनमें पीड़ितों के साढ़े चार लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर हुई थी। घटनाओं में चार मामलों के आरोपी पुलिस, सीआईएसएफ और बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर पीड़ितों को धमकाया था।
बिल अपडेट के नाम पर खाता हुआ खाली
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार गगनदीप सिंह (Gagandeep Singh) पिता अवतार सिंह के साथ 62 हजार रुपए का सायबर फ्रॉड हुआ। शहंशाह गार्डन (Shahanshah Garden) में रहने वाले पीड़ित से चार महीना पूर्व शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) के नाम पर यह रकम ली गई थी। शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने पुलक विश्वास (Pulak Vishwas) पिता स्वर्गीय विमल विश्वास उम्र 63 साल के साथ जालसाजी हुई। वे गुलमोहर कॉलोनी (Gulmohar Colony) में रहते हैं। उनके पास 19 सितंबर को जालसाज ने बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बनकर फोन लगाया था। उन्हें बिल अपडेट के नाम पर खाते से 106265 रुपए निकाल लिए गए हैं। मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस ने श्रीराम कॉलोनी (Shriram Colony) निवासी प्रीतपाल सिंह (Preetpal Singh) पिता स्वर्गीय बलदेव सिंह उम्र 49 साल के खाते से एक लाख, 37 हजार 780 रुपए निकाल लिए गए। उन्हें भी जालसाजों ने बिजली कंपनी का कर्मचारी बताकर जालसाजी की है। बागसेवनिया (Bag Sewania) थाना पुलिस ने शोभा सचान (Shobha Sachan) पिता अनिल सचान उम्र 51 साल के खाते से 36999 रुपए निकल गए। वे कुंजन नगर (Kunjan Nagar) फेज-1 में रहती हैं। शोभा सचान ने कमरा किराए पर देने सोशल मीडिया में डाला था। उस बारे में बातचीत करते हुए जालसाज ने 19 सितंबर को उन्हें फोन लगाया। आरोपी ने सीआईएसएफ (CISF) का कर्मचारी बताकर स्थानांतरण होने का झांसा दिया। मकान पसंद आने पर किराए की राशि अग्रिम भुगतान करने का झांसा देकर उसने यह रकम ऐंठ ली है। हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने अर्चना भटनागर (Archna Bhatnagar) पति स्वर्गीय संजीव भटनागर उम्र 61 साल की शिकायत पर प्रकरण 660/26 दर्ज किया है। वे ई-2 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में रहती है। राजस्व विभाग (Revenue Department) में पदस्थ अर्चना भटनागर के खाते से 63814 रुपए की रकम निकल गई। उन्हें किसी भी तरह का फोन या ओटीपी भी नहीं आया था। ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने बाग दिलकुशा निवासी मोनिश सिद्दीकी (Monish Siddiqi) पिता शमीम सिद्दीकी उम्र 35 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 405/26 दर्ज किया। स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) स्थित सेमरा गेट निवासी नेहा महावर (Neha Mahavar) पति स्वर्गीय भूपेंद्र महावर उम्र 32 साल के साथ पुलिस बनकर जालसाजी हुई। उनके पास 12 सितंबर को फोन आया था। आरोपियों ने बताया कि कोई व्यक्ति उनसे मिलने आ रहा था वह पकड़ाया है। उसके पास अवैध सामान और नकदी मिली है। यदि गिरफ्तारी से बचना है तो पैसा ट्रांसफर करो। आरोपियों ने नौ किस्त में 45 हजार रुपए की मोटी रकम ऐंठ ली। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 282/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।