Bhopal News: ससुराल पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर ने हाथ की कलाई काटी

Share

Bhopal News: पत्नी के साथ नहीं जाने पर फंसाने के लिए धमकाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। हिस्ट्रीशीटर ने अपने हाथ की कलाई काट ली। वह पत्नी के ससुराल नहीं जाने की बात पर नाराज था। यह मामला भोपाल शहर के गौतम नगर इलाके का है। उसने सास-ससुर और साली को फंसाने के मकसद से हंगामा करते हुए घटना को अंजाम दिया।

रक्षबंधन पर मायके आई थी पत्नी

घटना को लेकर एक वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया में सामने आया है। घटना को लेकर जेपी नगर (JP Nagar)  निवासी 26 वर्षीय मोहन पंथी (Mohan Panthi) ने शिकायत दर्ज कराई है। वह फूलों की दुकान पर काम करता है। उसने पुलिस को बताया बहन गीता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ वर्ष 2024 में हर्ष मांझी (Harsh Manjhi) से प्रेम विवाह किया था। वह गौतम नगर (Gautam Nagar) थाने का निगरानी बदमाश भी है। बहन रक्षाबंधन पर आई थी। वह पति के साथ ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इसी बात पर नाराज होकर वह हर्ष मांझी चाकू (Knife) लेकर घर आया था। उसने उसकी मां प्रभा बाई को धमकाते हुए धक्कामुक्की भी की। वह एक घंटे के लिए उनका मोबाइल (Mobile) मांगने लगा। मोबाइल देने से इनकार किया तो उसने गाली-गलौज शुरु कर दी। वह साले मोहन पंथी से विवाद करने लगा। उसने ससुराल वालों को धमकाते हुए हाथ की कलाई काट ली। पुलिस ने फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोर ने सोचा माल मिलेगा, कुछ रकम ही लगी हाथ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!