Bhopal Loan Fraud: लोन दिलाने का झांसा देकर एनजीटी कर्मचारी के खाते से निकली रकम

Share

Bhopal Loan Fraud: थाने की पुलिस ने सायबर क्राइम भेज दिया मामला, चाय की दुकान पर पहुंचे जालसाज ने बजाज फायनेंस का एजेंट बताकर किया फर्जीवाड़ा

Bhopal Loan Fraud
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 98 हजार रुपए ले लिए। इस मामले को सायबर फ्रॉड का मामला समझकर भोपाल (Bhopal Loan Fraud) शहर केहबीबगंज थाना पुलिस ने सायबर क्राइम के पास पहुंचा दिया। वहां से जांच हुई तो मामला आपराधिक मानते हुए डायरी वापस  हबीबगंज थाने को भेज दी गई। आरोपी ने बजाज फायनेंस कंपनी का एजेंट बताकर लोन दिलाने का झांसा दिया था।

बजाज फायनेंस कंपनी का एजेंट बनकर दिया झांसा

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार कन्हैया लाल उईके पिता बाबूलाल उईके उम्र 52 साल के साथ यह फर्जीवाड़ा हुआ। वे श्याम नगर (Shyam Nagar) बस्ती में रहते हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) में माली का काम करते हैं। उनके पास 11 नवंबर को फोन आया था। उसने स्वयं को बजाज फायनेंस कंपनी (Bajaj Finance Company) का एजेंट बताकर चर्चा की थी। उसका कहना था कि कन्हैया लाल उईके (Kanhaiyalal Uikey) का सिविल अच्छा है। इस कारण उसे लोन (Loan) मंजूर हो जाएगा। इसके बाद जालसाज ने उन्हें पटेल चाय दुकान पर शाम छह बजे बुलाया। इसके बाद आधार मांगकर उसे अपडेट करने का झांसा दिया। उसका कहना था कि दो से तीन घंटे में लोन की राशि मंजूर होकर उसके खाते में पहुंच जाएगी। आरोपी ने अपना नंबर भी पीड़ित को दिया था। उसने जिस नंबर को सेव किया था उसे कॉल आया और बताया गया कि उसकी मासिक किस्त नहीं कटेगी और वह लोन की राशि निकाल नहीं सकेगा। आरोपी ने 13 नवंबर को फिर फोन लगाकर मोबाइल पर स्कैनर भेजा। उसको स्कैन करते ही मोबाइल हैक और कुछ देर के लिए बंद हो गया। ऐसा होगा आरोपी ने पहले ही बता दिया था। इसलिए पीड़ित को शंका नहीं हुई। इसके बाद चार किस्त में उनके खाते से किसी सूरज कुमार (Suraj Kumar) के खाते में 98 हजार रुपए पहुंच गए। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाज का पता लगा रही है। पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 828/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निगम कर्मचारी और क्लर्क की पिटाई

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loan Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!