Bhopal News: जिस दुश्मन को सबक सिखाने आया उसने ही कर दी मुखबिरी

भोपाल। गौतम नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश को भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन पुलिस ने दबोचा है। वह पिस्टल लेकर एक व्यक्ति जिससे रंजिश है उसको सबक सिखाने आया था। उससे पहले उसी व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से पुलिस को मुखबिरी करा दी थी।
पहले से दर्ज हैं कई प्रकरण
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी असलम खान पिता सलीम खान उम्र 25 साल है। वह गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित रंभा नगर (Rambha Nagar) में रहता है। उसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है और गौतम नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर (Notorious Criminal) भी है। पुलिस को 03 सितंबर की दोपहर लक्ष्मी स्कूल के पास उसके होने की जानकारी मिली थी। उसके पास पाइंट 22 बोर की पिस्टल (Pistol) के साथ कारतूस भी थी। आरोपी को घेराबंदी करके दबोचा गया। उसके कब्जे से कमर के पास पिस्टल और जेब से कारतूस बरामद हुआ। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण 520/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।