Bhopal News: उज्जैन से एमडी ड्रग्स लाकर राजधानी में खपाते पकड़ाया युवक

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया एनडीपीएस का मुकदमा

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। उज्जैन से एमडी ड्रग्स लाकर राजधानी में खपाने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच (Bhopal News) पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के कब्जे से तीन ग्राम से अधिक एमडी मादक पदार्थ (MD Drugs) मिला। उसे एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार करके मुख्य सप्लायर का पता लगाया जा रहा है।

उज्जैन से लेकर आता था ड्रग्स

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों के बारे में पता चला है। उनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। गिरफ्तार आरोपी मोनिस कुरैशी पिता मुजीब कुरैशी उम्र 26 साल है। वह जहांगीराबाद स्थित जिंसी चौराहा के नजदीक रहता है। आरोपी मोनिस कुरैशी (Monis Qureshi) को एमपी नगर (MP Nagar) स्थित जीवन बीमा निगम कार्यालय (LIC Office) के नजदीक से दबोचा गया था। आरोपी ने दसवीं तक पढ़ाई की है। उसने बताया कि वह एमडी ड्रग्स को उज्जैन (Ujjain) से लेकर आया था। उसको मादक पदार्थ देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उसके मोबाइल कॉल डिटेल के अलावा सोशल मीडिया के चैट खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: टीचर के मकान में चोरों ने मचाई धमाचौकड़ी
Don`t copy text!