Bhopal News: हाऊसिंग बोर्ड के निर्माणाधीन कॉलोनी से भारी मात्रा में माल चोरी

Share

Bhopal News: प्रोजेक्ट मैनेजर ने थाने में दर्ज कराया प्रकरण, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस, काम करने वाले कर्मचारियों पर शक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निर्माणाधीन हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी से बिजली फिटिंग के तार भारी मात्रा में चोरी चले गए। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर ने थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस घटना में कार्य में लगे कर्मचारियों पर ही शक जता रही है। आरोपियों का पता लगाने वहां निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है।

तार के 60 बंडल हुए गायब

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र के समरधा निवासी 37 वर्षीय अमित कुमार राजपूत (Amit Kumar Rajput) ने प्रकरण 619/26  दर्ज कराया है। वे खजूरी रोड स्थित निर्माणाधीन हाऊसिंग बोर्ड (Housing Board) की निर्माणाधीन कॉलोनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। कॉलोनी के सभी मकानों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कुछ मकानों के खरीदारों को देना है। इसलिए वहां बहुत तेजी से बिजली फिटिंग का काम किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग भवनों में उसके लिए तार के बंडल रखे थे। लगभग 60 बंडल गायब मिले। पुलिस को शक है कि इतनी मात्रा में एक साथ तार ले जाने के लिए किसी वाहन का इस्तेमाल किया गया है। इसी शंका को मुख्य सूत्र मानते हुए वह मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान में घुसकर गोली मारने के बाद लूटने की कोशिश
Don`t copy text!