Bhopal News: तीन व्यापारियों पर चाकू से जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: उधारी की रकम मांगने को लेकर हुआ विवाद थाने पहुंचा, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। करोंद स्थित सब्जी मंडी में उधारी की रकम मांगने पर तीन कारोबारियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दो कारोबारी मदद करने पहुंचे थे। उनका विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भी चाकूबाजी के कारण दो व्यक्ति जख्मी हुए हैं।

कटहल के उधारी पैसो को लेकर हुआ संग्राम

घटना मंडी चौकी में हुई थी। निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने बताया गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र के आरिफ नगर (Arif Nagar) निवासी 26 वर्षीय अरबाज खान (Arbaj Khan) फुटकर सब्जी व्यापारी है। वे 27 नवंबर की सुबह थोक व्यापारी शब्बीर के कहने पर मंडी में व्यापारी अरबाज से कटहल की उधारी के रुपये लेने गए थे। बकाया रकम मांगने पर वहां विवाद हुआ। यह जानकारी अरबाज ने शब्बीर को दी तो वह मदद के लिए दो अन्य फुटकर व्यापारियों फैसल और फैजान को उसके पास पहुंचाया। मंडी पर वे पहुंचे तो अरबाज ने हसीब और अन्य साथियों के साथ मिलकर तीनों पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू (Knife) से ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। इधर, निशातपुरा में ही एएमजी गार्डन पलासी के पास 26 नवंबर की रात गैस राहत कॉलोनी (Gas Rahat Colony) करोद निवासी 33 वर्षीय सलमान खान (Salman Khan) पर अजय लोधी (Ajay Lodhi) और छोटू राजपूत (Chotu Rajput) ने चाकू से वार कर दिया। सलमान निजी काम करते हैं। उन्हें पीठ पर चाकू से करीब छह इंच लंबा घाव हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण 1281-1288/26 दर्ज कर लिया है। चाकूबाजी की तीसरी घटना कोलार रोड (Kolar Road) के गरीब नगर (Gareeb Nagar) में हुई। यहां 40 वर्षीय विनोद पर उसके पड़ोसी भैयालाल सपेरा (Bhaiyalal Sapera) ने हमला कर दिया। घटना में विनोद घायल हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस 978/26 दर्ज किया है। तीनों घटनाओं में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान के दो संचालकों के बीच घमासान 

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!