Bhopal News: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: लोडिंग वाहन से सामान उतारते वक्त बोलेरो ने पीछे से मार दी थी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बोलेरो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की गुनगा थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। दुर्घटना उस वक्त हुई जब वाहन से होटल में माल पहुंचाने मृत व्यक्ति सामान उतार रहा था। तभी पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी थी।

होटल में माल पहुंचाने जाते समय हुआ हादसा

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 2 सितंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे हर्राखेड़ा स्थित अजय स्वीट्स (Ajay Sweets) के सामने हुई थी। हादसे में जख्मी 35 वर्षीय विक्की मल्होत्रा (Vicky Malhotra ) की मौत हो गई थी। उसे गंभीर हालत में भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) अस्पताल लाया गया था। वह बैरसिया स्थित अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में रहता था। पुलिस ने मर्ग 30/26 mकायम करने के बाद बोलेरो (Bolero) एमपी-33-टी-0764 के चालक के खिलाफ 258/26 प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया इस मामले में अशोक मल्होत्रा (Ashok Malhotra) पिता स्वर्गीय विजय मल्होत्रा उम्र 41 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वे मृतक के बड़े भाई है। परिवार लोडिंग वाहन से माल सप्लाई का काम करता है। अशोक मल्होत्रा को दुर्घटना की जानकारी महेश नागर (Mahesh Nagar) ने दी थी। जिसके बाद वे एम्स अस्पताल पहुंचे थे। मामले की जांच एसआई राम सिंह मीना (SI Ram Singh Meena) करने पहुंचे थे। दुर्घटना को लेकर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी मिला है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   PM Jan Dhan Scam: जालसाज महिला हरियाणा से हुई गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!